फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिवपुरी: कोटा-झांसी फोरलेन हाईवे पर घने कोहरे के चलते हुआ भीषण सड़क हादसा, एक की मौत, कई घायल

Thu, 13 Jan 2022 06:51 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिवपुरी

सार

शिवपुरी जिले के सुरवाया थाना अंतर्गत करई-गंगोरा के पास गुरुवार को कोटा-झांसी फोरलेन हाईवे पर घने कोहरे के कारण भीषण सड़क हादसा हो गया। जिसमें एक बस, एक ट्रक, एक कंटेनर और दो ट्रैक्टर-ट्रॉली की भिड़ंत हो गई। इस दुर्घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गई है। 
विज्ञापन
Shivpuri: कोटा-झांसी फोरलेन पर हादसे के बाद क्षतिग्रस्त वाहन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शिवपुरी जिले के सुरवाया थाना अंतर्गत करई-गंगोरा के पास गुरुवार को कोटा-झांसी फोरलेन हाईवे पर घने कोहरे के कारण भीषण सड़क हादसा हो गया। जिसमें एक बस, एक ट्रक, एक कंटेनर और दो ट्रैक्टर ट्रॉली की भिड़ंत हो गई। इस दुर्घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गई है।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक गुरुवार सुबह 8 बजे हाईवे पर घना कोहरा होने की वजह से बस सड़क किनारे खड़े ट्रक से टकरा गई और अनियंत्रित होकर पलट गई। जिसके बाद एक कंटेनर और दो ट्रैक्टर ट्रॉली एक के बाद एक बस से टकरा गए। घना कोहरा होने के कारण दूर से बस नजर नहीं आ रही थी, पास आने तक संभल पाना आसान नहीं था। हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि कई लोग घायल हुए हैं। सभी घायलों को तत्काल शिवपुरी के जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उनका डॉक्टरों द्वारा उपचार जारी है।
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें