फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP News: बरात में घोड़ी पर सवार दूल्हे की अचानक मौत, दुल्हन करती रही इंतजार; शादी की खुशियां मातम में बदली

Sat, 15 Feb 2025 05:40 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, श्योपुर

सार

MP News: दूल्हे ने घोड़ी उतरकर बरातियों के साथ जमकर डांस भी किया और फिर घोड़ी पर सवार होकर बरात आगे जाने लगी। दुल्हन सज धज कर स्टेज पर दूल्हे का इंतजार करती रही, लेकिन दूल्हे ने स्टेज पर पहुंचने से पहले ही दम तोड़ दी।
 
विज्ञापन
मृतक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

श्योपुर में एक शादी की रौनक पलभर में गम में बदल गई, दूल्हे की घोड़ी पर सवार होते ही अचानक मौत हो गई। यह घटना श्योपुर जिले की है, शादी की खुशी में पूरा परिवार और रिश्तेदार खुशी से झूम रहे थे, लेकिन कुछ ही क्षणों में माहौल मातम में बदल गया। घोड़ी पर सवार दूल्हे की अचानक मौत हो गई, जिससे पूरे परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा।  

विज्ञापन


बता दें, श्योपुर के कांग्रेस नेता योगेश जाट का भतीजा प्रदीप जाट की शादी का जश्न मनाया जा रहा था। प्रदीप, एनएसयूआई का पूर्व जिला अध्यक्ष भी रह चुका था, अपने विवाह समारोह में दोस्तों और परिवार के साथ नाच-गाकर आनंद ले रहा था।

दूल्हे ने पारंपरिक रस्म निभाते हुए तोरण मारा और घोड़ी पर बैठकर स्टेज की ओर बढ़ा। इसी दौरान अचानक उसकी तबीयत बिगड़ने लगी और कुछ ही पलों में उसने घोड़ी पर ही दम तोड़ दिया। यह देख बराती और परिजन स्तब्ध रह गए। आनन-फानन में उसे अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन


शादी की सभी रस्में अधूरी रह गईं 
दुल्हन, जो सजी-धजी स्टेज पर अपने जीवनसाथी का इंतजार कर रही थी, उसे यह मालूम नहीं था कि यह इंतजार कभी खत्म नहीं होगा। शादी की रौनक मातम में बदल गई और खुशियों से भरे घर में रोने की आवाजें गूंजने लगीं। दीप की अचानक मौत से हर कोई स्तब्ध था। शादी की सभी रस्में अधूरी रह गईं और परिवार गहरे शोक में डूब गया।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें