फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sheopur News: कूनो से निकलकर रिहायशी इलाके में पहुंचा चीता, स्कूल के पास पहुंचते ही दहशत में आए लोग

Mon, 22 Jun 2026 08:37 PM IST
श्योपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, श्योपुर

सार

कूनो नेशनल पार्क से निकलकर एक मादा चीता श्योपुर जिले के दुबेरा गांव में पहुंच गई। खेतों से होते हुए चीता आबादी वाले इलाके और स्कूल के नजदीक तक जा पहुंची और इलाके में हड़कंप मच गया।
विज्ञापन
रिहायशी इलाके में पहुंचा चीता - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जिले के विजयपुर क्षेत्र अंतर्गत दुबेरा गांव में सोमवार सुबह उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब कूनो नेशनल पार्क से निकलकर एक मादा चीता गांव में पहुंच गई। चीता खेतों से होते हुए गांव की गलियों और फिर सरकारी प्राथमिक स्कूल के पास तक जा पहुंचा, जिससे पूरे इलाके में डर का माहौल बन गया।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार मादा चीता CCB2 सुबह दुबेरा गांव की सीमा में दाखिल हुई थी। शुरुआत में वह खेतों के आसपास घूमती रही लेकिन कुछ देर बाद रिहायशी इलाके की ओर बढ़ गई। देखते ही देखते चीता गांव की गलियों में घूमने लगी और सरकारी स्कूल के नजदीक पहुंच गई। स्कूल के पास चीता दिखाई देने की खबर फैलते ही ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। अभिभावकों ने एहतियातन अपने बच्चों को घरों के भीतर बुला लिया, जबकि स्कूल और आसपास के क्षेत्र में कुछ समय के लिए सन्नाटा पसर गया।

ये भी पढ़ें: Satna News: नौकरी से हटाने के विरोध में हाईटेंशन संरचना पर चढ़ा कर्मचारी, आत्मघाती कदम की चेतावनी
विज्ञापन


प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक चीते को देखकर कुछ ग्रामीणों ने शोर मचाया और लाठी-डंडों की मदद से उसे आबादी वाले क्षेत्र से दूर भगाने का प्रयास किया। इस दौरान मौके पर बड़ी संख्या में लोग जमा हो गए। घटना का एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें चीते की गतिविधियां और ग्रामीणों की भीड़ दिखाई दे रही है। ग्रामीणों का आरोप है कि जब चीता गांव में घूम रहा था, उस समय वन विभाग या 'चीता मित्र' टीम का कोई सदस्य मौके पर मौजूद नहीं था। इसे लेकर लोगों ने नाराजगी भी जताई है।
विज्ञापन


गौरतलब है कि यह पहला मौका नहीं है, जब कूनो नेशनल पार्क का कोई चीता जंगल की सीमा से बाहर निकला हो। चीता परियोजना शुरू होने के बाद कई बार चीते आसपास के गांवों, खेतों और आबादी वाले क्षेत्रों के नजदीक देखे जा चुके हैं। वन्यजीव विशेषज्ञों के अनुसार चीते अक्सर अपना क्षेत्र तलाशने या शिकार का पीछा करते हुए जंगल की सीमा से बाहर निकल आते हैं। हालांकि ऐसे मामलों में लोगों को सतर्क रहने और वन विभाग के निर्देशों का पालन करने की सलाह दी जाती है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें