Rajgarh: दुल्हन ने शादी से पहले गरीब बच्चों को मनपसंद खाना खिलाकर खुशियां बांटी
- फोटो : अमर उजाला
मध्य प्रदेश के राजगढ़ जिले में पेशे से डॉक्टर एक युवती ने अपनी शादी के 2 दिन पहले गरीब-जरूरतमंद बच्चों के साथ बड़े होटल में जाकर खाना खाया और अपनी खुशियों में बच्चों को शामिल कर नई मिशाल पेश की है।
अक्सर आपने लोगों को अपनी शादी में मेहमानों को अच्छे से अच्छा खाना खिलाते देखा है, लेकिन राजगढ़ में एक दुल्हन ने अपनी शादी के दो दिन पहले 150 जरूरतमंद गरीब बच्चों को बड़े होटल में ले जाकर उन्हें अपना मनपसंद खाना खिलाया। दरअसल ब्यावरा शहर के रामलीला मार्ग पर रहने वाली 23 वर्षीय मुबारिका होम्योपैथी की डॉक्टर है। मुबारिका सैफी की शादी 6 जनवरी को इंदौर में रहने वाले अब्बास अली से होने जा रही है।