फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP News: शाजापुर में नेशनल हाईवे पर एक-एक कर भिड़े तीन ट्रक, दर्दनाक हादसे में दो की मौत, चार घायल

Fri, 16 Aug 2024 08:17 AM IST
उदित दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शाजापुर

सार

लालघाटी थाना टीआई अर्जुन सिंह मुजाल्दे ने बताया कि घायलों को जिला अस्पताल शाजापुर भेजा गया, जहां डॉक्टरों ने दो लोगों को मृत घोषित कर दिया। चार अन्य घायलों का अस्पताल में इलाज चल रहा है, उनमें से दो की हालत गंभीर बताई जा रही है।
विज्ञापन
हाईवे से क्षतिग्रस्त वाहनों को हटवाती पुलिस। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शाजापुर जिले में शुक्रवार सुबह 4:30 बजे नेशनल हाईवे पर करेड़ी नाके के पास गोवंश को बचाने में दर्दनाक हादसा हो गया। जहां, दो आईसर और एक ट्रक आपस में टकरा गया। हादसे में दो की मौत हो गई, जबकि चार लोग घायल हो गए। वहीं, हाईवे पर बैठी दो गायों की भी हादसे में जान चली गई। हालांकि, गोवंश को बचाने के प्रयास में चालक ने अचानक ब्रेक लगाए इससे पीछे आ रहा दूसरा वाहन उससे टकरा गया, जिसके बाद तीसरा वाहन उससे भीड़ गया। हादसे के बाद हाइवे पर लंबा जाम लग गया।

विज्ञापन


घटना की सूचना मिलते ही यातायात और लालघाटी थाना पुलिस मौके पर पहुंची। लालघाटी थाना टीआई अर्जुन सिंह मुजाल्दे ने बताया कि घायलों को जिला अस्पताल शाजापुर भेजा गया, जहां डॉक्टरों ने दो लोगों को मृत घोषित कर दिया। चार अन्य घायलों का अस्पताल में इलाज चल रहा है, उनमें से दो की हालत गंभीर बताई जा रही है। क्षतिग्रस्त वाहनों को फोरलेन से हटाकर यातायात शुरू किया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें