शाजापुर जिले के जलोदा शू में पूर्व सरपंच ने शासकीय कुएं पर कब्जा कर लिया है। मामले की शिकायत लेकर ग्रामीण जन कलेक्ट्रेट कार्यालय पहुंचे। जहां पर उन्होंने एक शिकायती आवेदन शाजापुर कलेक्टर को सौंपा है। साथ ही कहा है कि ग्रीष्मकाल में उनके गांव में पानी की काफी परेशानी आ रही है। गांव में एक शासकीय कुआं भी है, जिस पर पूर्व सरपंच ने कब्जा कर लिया है, जिससे एक बस्ती के लोगों को जाति द्वेष के चलते पानी नहीं भरने दिया जा रहा है।
बता दें कि इससे इस बिलखती गर्मी में पानी के लिए महिलाएं कई किलोमीटर पैदल चलकर खेत खलिहानों से जरूर का पानी लाती है, जिसके शिकायत उन्होंने वर्तमान सरपंच से भी की। लेकिन वर्तमान सरपंच ने भी ग्रामीणों की समस्या हल नहीं की। थक हारकर ग्रामीण कलेक्टर कार्यालय पहुंचे, जहां पर उन्होंने शिकायती आवेदन सौंपकर उन्हें पानी की किल्लत से निजात दिलाने को मांग की।
वहीं, कृष्णा बाई ग्रामीणजन ने बताया कि उनको अनुसूचित जाति का होने से पूर्व सरपंच कुएं से पाइप लाइन में से पानी की नली काट देता है, जिसकी शिकायत उन्होंने वर्तमान सरपंच को भी की। लेकिन वर्तमान सरपंच ने भी उनकी समस्या का निराकरण नहीं किया है। बलराम बोडाना ग्रामीण ने बताया कि उनके गांव में शासकीय कुआं है, जिससे पाइप लाइन से गांव के लोगों की पानी की पूर्ति की जाती है। लेकिन किसी एक व्यक्ति से विवाद हो जाने पर पूर्व सरपंच ने कुएं पर कब्जा कर लिया है एवं पूर्व सरपंच मेहरबान सिंह पाइप लाइन से पानी अपने खेतों की सिंचाई करता है। हम मोहल्लेवासी पानी के लिए बहुत परेशान हैं।