फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shajapur: बस परमिट और समय को लेकर एजेंट और मालिक के बीच विवाद, जमकर चले लाठी-डंडे, खूनी संघर्ष में दो घायल

Wed, 02 Aug 2023 07:44 AM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शाजापुर

सार

शाजापुर के बस स्टैंड में मंगलवार को बस संचालक और एजेंट में जमकर विवाद हुआ। दोनों के बीच हुए खूनी संघर्ष में दो लोग घायल हुए हैं, जिनका जिला अस्पताल में इलाज जारी है।
विज्ञापन
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शाजापुर जिला मुख्यालय पर स्थित बस स्टैंड क्षेत्र में बस संचालक और बस एजेंट के बीच खूनी संघर्ष हो गया। इसमें दो लोग घायल हो गए हैं। जिनका उपचार जिला चिकित्सालय में जारी है। जानकारी मिलते ही कोतवाली पुलिस बस स्टैंड पहुंची और दोनों पक्षों के खिलाफ मामला दर्ज कर घायलों को उपचार के लिए जिला चिकित्सालय भेजा।
विज्ञापन


प्राप्त जानकारी के अनुसार शाजापुर प्रशासन द्वारा अवैध तरीके से संचालित हो रही बसों की रोकथाम के लिए हर संभव प्रयास किया जा रहा है। लेकिन फिर भी बिना परमिट और बिना फिटनेस की बसें सड़कों पर बेखौफ दौड़ती दिखाई देती है। जिसको लेकर प्रशासन ने बस एजेंट को इसका जिम्मा सौंपा और उन्हें कहा कि बिना परमिट की बसों को बस स्टैंड से बाहर ना जाने दें, तभी एक बस का परमिट खत्म हो जाने पर उसे बस एजेंट द्वारा रोका गया। रोकने पर बस संचालक द्वारा एजेंट के ऊपर लाठी-डंडों और धारदार हथियारों से हमला बोल दिया। वहीं, बीच-बचाव करने आए बस एजेंटों द्वारा बस संचालक के खिलाफ धावा बोल दिया। जिसमें एक व्यक्ति बस का भी घायल हो गया। बस स्टैंड पर खूनी संघर्ष देख वहां मौजूदा लोगों में दहशत फैल गई और सभी यात्री डर गए। इसे देखते हुए पुलिस ने बस स्टैंड क्षेत्र में भारी पुलिस बल तैनात कर दिया है। सभी घायलों का उपचार जिला चिकित्सालय में चल रहा है। फिलहाल शाजापुर कोतवाली पुलिस ने दोनों पक्षों के खिलाफ मामला पंजीबद्ध कर लिया है और मामले को जांच में लिया गया है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें