फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shajapur News: मातमी धुन के साथ निकला अलम का जुलूस, मुस्लिम समाज के सैकड़ों लोग हुए शामिल

Tue, 16 Jul 2024 12:23 PM IST
उदित दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शाजापुर

सार

यह जुलूस मोहर्रम महीने की आठवीं तारीख के दिन निकाला जाता है और मुस्लिम समुदाय के लोगों के अलावा अन्य समुदाय के लोग भी इसमें शामिल होते हैं। जुलूस के दौरान मुस्लिम समाज के लोग आका हुसैन की याद में डूबे हुए चलते हैं और इस अवसर पर विशेष प्रार्थनाएं की जाती हैं।
विज्ञापन
मातमी धुन के साथ निकला जुलूस। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शाजापुर में मोहर्रम के अवसर पर अलम का जुलूस निकाला गया, जिसमें सैकड़ों की संख्या में मुस्लिम समुदाय के लोग शामिल हुए। जुलूस के दौरान अखाड़े के उस्तादों ने हैरतंगेज करतब दिखाए और जगह-जगह सबिल लगाकर शहीदे करबला के नाम पर दूध और शरबत पिलाया गया। पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था को लेकर विशेष इंतजाम किए और जुलूस प्रारंभ होने से लेकर समापन तक समाज के लोगों के साथ डटे रहे।

विज्ञापन


यह जुलूस मोहर्रम महीने की आठवीं तारीख के दिन निकाला जाता है और मुस्लिम समुदाय के लोगों के अलावा अन्य समुदाय के लोग भी इसमें शामिल होते हैं। जुलूस के दौरान मुस्लिम समाज के लोग आका हुसैन की याद में डूबे हुए चलते हैं और इस अवसर पर विशेष प्रार्थनाएं की जाती हैं। इस जुलूस का महत्व मुस्लिम समुदाय के लिए बहुत अधिक है और यह उनके धार्मिक और सांस्कृतिक जीवन का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें