फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shajapur: कांग्रेसी सरपंच के भाइयों को BJP में शामिल करने पर भाजपा जिलाध्यक्ष का विरोध, लगे मुर्दाबाद के नारे

Thu, 18 Aug 2022 04:46 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शाजापुर

सार

शाजापुर में कांग्रेस से जुड़े लोगों को भाजपा में लेने का विरोध करने का मामला सामने आया है। ग्रामीणों ने भाजपा जिलाध्यक्ष का विरोध किया और मुर्दाबाद के नारे भी लगाए। 
विज्ञापन
ग्रामीणों ने भाजपा जिलाध्यक्ष को घेरकर विरोध जाहिर किया। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शाजापुर जिले की ग्राम पंचायत खोरिया ऐमा में भाजपा जिला अध्यक्ष अंबाराम कराडा को ग्रामीणों के विरोध का सामना करना पड़ा। गांव के पूर्व सरपंच के भाइयों को भाजपा में शामिल करने का ग्रामीणों ने विरोध करते हुए मुर्दाबाद के नारे भी लगाए।
विज्ञापन


दरअसल ग्राम खोरिया ऐमा के पूर्व कांग्रेसी सरपंच गोपाल पाटीदार के दो भाइयों को भाजपा में शामिल किया गया है। भाजपा जिला अध्यक्ष अंबाराम कराड़ा जैसे ही गांव में पहुंचे, बड़ी संख्या में ग्रामीण आ गए, जिसमें महिलाएं भी शामिल थीं। भाजपा जिला अध्यक्ष से ग्रामीणों ने कहा इनके भाई जब सरपंच थे तो हमसे प्रधानमंत्री आवास के लिए रुपये लिए। गांव में पीने के पानी की कोई व्यवस्था नहीं है। दूर से पानी लाना पड़ता है। शासकीय कुओं के निर्माण कार्य अधूरे हैं। पंचायत में भ्रष्टाचार भी जमकर हुआ, उससे बचने के लिए भाइयों को भाजपा में भेज दिया। 

ग्रामीणों ने विरोध करते हुए मुर्दाबाद के नारे भी लगाए। पूर्व सरपंच के भाई ने जिला अध्यक्ष का गांव में कार्यक्रम रखा था और उसमें शामिल होने के लिए वे आए थे। तभी ग्रामीणों द्वारा विरोध प्रदर्शन कर भाजपा जिला अध्यक्ष को खूब सुनाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें