फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shajapur News: शाजापुर में एसआई पति-पत्नी का आपसी विवाद, बलि का बकरा बना होटल मैनेजर

Sat, 20 Jul 2024 12:10 PM IST
शाजापुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शाजापुर

सार

MP: शाजापुर जिले के शुजालपुर में एक एसआई के द्वारा होटल में हंगामा करने का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है, जिसकी शिकायत होटल के कर्मचारी के द्वारा शुजालपुर मंडी थाने में की गई है।
विज्ञापन
होटल में विवाद करता एसआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शाजापुर जिले के शुजालपुर में स्थित एक होटल का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है, जिसमें एक पुलिसकर्मी होटल कर्मचारी पर गुस्से में लाल पीले होते हुए नजर आ रहे हैं, साथ ही उसे धमकियां भी दी जा रही है। दरअसल यह पूरा मामला शुजालपुर मंडी में स्थित एक निजी होटल का है, जिसमें बुधवार गुरुवार की दरमियानी रात शुजालपुर थाने में पदस्थ एक पुलिसकर्मी के द्वारा मैनेजर के अभद्रता की गई। जिसका कारण था होटल मैनेजर के द्वारा गेट देरी से खोलना और पुलिसकर्मी की पत्नी भारती डाबर जोकि एक महिला पुलिसकर्मी है, उन्हें रूम देना, जिसकी शिकायत होटल मैनेजर के द्वारा थाने पर की गई है।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक एसआई विजय खत्री और उनकी एसआई पत्नी भारती डाबर शुजालपुर के सिटी थाने पदस्थ है। पति पत्नी के बीच देर रात आपस में विवाद हुआ और उनकी पत्नी घर की जगह निजी होटल चली गई और अपना आईकार्ड दिखाकर वहां रूम ले लिया। पत्नी को तलाशते हुए होटल पहुंचे एसआई विजय खत्री ने होटल का दरवाजा देरी से खोलने व उनकी पत्नी को होटल में कमरा देने पर नाराजगी जाहिर करते हुए विवाद किया और अपशब्द भी कहे गए, जिसके वीडियो विथ ऑडियो के साथ सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहे है।

वहीं होटल कर्मचारी के द्वारा उक्त पूरे घटनाक्रम की शिकायत प्रमाण के साथ शुजालपुर मंडी थाने में की गई है, जिसमें उल्लेख किया गया है कि 18 जुलाई की बीती रात एक व्यक्ति होटल के गेट पर आया और अभद्र भाषा का उपयोग कर गेट खोलने के लिए कहा। पुलिस की गाड़ी देखकर हमने गेट खोला, लेकिन वह व्यक्ति गाली देकर मारपीट करने लगा। होटल में एक महिला अपना परिचय पत्र देकर रूम लेकर रुकी थी। उनका नाम भारती डाबर था। महिला और इस व्यक्ति के आपस में क्या रिश्ता है, हमें जानकारी नहीं थी। मुझ पर महिला को जबरन होटल में रोककर रखने का आरोप लगाकर धमकाया गया और पुलिस थाने में बंद करने की धमकी दी गई। बाद में पता चला की वह शुजालपुर सिटी पुलिस थाना पर पदस्थ पुलिसकर्मी विजय खत्री है और होटल में रुकी महिला इनकी पत्नी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें