फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP News: मुस्लिम युवक ने अपनाया सनातन धर्म, भगवा वस्त्र धारण कर आरिफ खान बने आनंद त्यागी

Sat, 14 Jan 2023 09:32 PM IST
गुलाम अहमद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शाजापुर

सार

सनातन धर्म अपनाने के बाद आरिफ खान अब आनंद त्यागी बन गए हैं। उन्होंने कहा कि उसने अपनी इच्छा से सनातन धर्म अपनाया है। उस पर किसी भी तरह का कोई दबाव नहीं है। बीते दिनों आरिफ ने धर्म बदलने के लिए कोर्ट में आवेदन भी दिया था।
विज्ञापन
आरिफ खान बने आनंद त्यागी - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्यप्रदेश के शाजापुर जिले में एक मुस्लिम युवक ने सनातन धर्म अपना लिया है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, शुजालपुर के रहने वाले आरिफ खान ने सनातन धर्म अपनाने के बाद अपना नाम आनंद त्यागी रख लिया है। जरंग दल और विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ताओं की मौजूदगी में आरिफ ने सनातन धर्म अपनाया। इस दौरान उसने मुंडन भी करवाया और भगवा वस्त्र पहनकर मां राजराजेश्वरी मंदिर में पूजा भी की।

विज्ञापन


आरिफ ने सनातन धर्म अपनाने के लिए कोर्ट में दिया था आवेदन
सनातन धर्म अपनाने के बाद आनंद त्यागी ने कहा कि उसने अपनी इच्छा से सनातन धर्म अपनाया है। उस पर किसी भी तरह का कोई दबाव नहीं है। हालांकि, ऐसी चर्चा है कि उसने हिंदू युवती से शादी करने के लिए सनातन धर्म अपनाया है। बीते दिनों आरिफ ने धर्म बदलने के लिए कोर्ट में आवेदन भी दिया था।


भाजपा सांसद ने सनातन धर्म अपनाने का किया स्वागत
देवास-शाजापुर संसदीय क्षेत्र से भाजपा सांसद महेंद्र सिंह सोलंकी ने आरिफ खान के सनातन धर्म अपनाने के फैसले का स्वागत किया है। उन्होंने ट्वीट किया, 'शाजापुर के आरिफ खान ने घर वापसी की है। आरिफ ने मुंडन संस्कार के बाद भगवा वस्त्र धारण किए और मां राजराजेश्वरी मंदिर में विधि-विधान पूजन कर सनातन धर्म अपना लिया। अब उन्हें आनंद त्यागी के नाम से जाना जाएगा। सनातन धर्म अपनाने पर स्वागत-वंदन-अभिनंदन।'

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें