फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP News: यूट्यूब देखकर कृषि सेवा केंद्र की आड़ में छाप रहे थे नकली नोट, दो युवक धराए, 57 हजार के नकली नोट जब्त

Fri, 03 Jul 2026 11:16 PM IST
शाजापुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगर मालवा

सार

आगर मालवा के नलखेड़ा में दो युवकों ने यूट्यूब से सीखकर 500 रुपये के नकली नोट छापे। पुलिस ने कृषि सेवा केंद्र पर छापा मारकर 115 नकली नोट, प्रिंटर और उपकरण जब्त किए। दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर रिमांड पर लिया गया है। पुलिस पूरे नेटवर्क और बाजार में खपाए गए नोटों की जांच कर रही है।
विज्ञापन
रंगीन प्रिंटर से छापे नकली नोट।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगर मालवा जिले के नकलखेड़ा में दो युवकों ने यूट्यूब से सीखकर नकली नोट छापे। मुखबिर से मिली सूचना पर नलखेड़ा थाना पुलिस ने कार्रवाई कर युवकों को पकड़़ा और नोट, प्रिंटर व उपकरण जब्त किए हैं। माना जा रहा है कि पुलिस ने नकली नोट बनाने के एक बड़े नेटवर्क का पर्दाफाश किया है।

विज्ञापन


नलखेड़ा थाना क्षेत्र में कृषि सेवा केंद्र की आड़ में चल रहे इस अवैध कारोबार का खुलासा करते हुए पुलिस मामले की जांच में जुटी है। शुक्रवार को आरोपियों को न्यायालय में पेश कर एक दिन के रिमांड पर लिया है। पुलिस ने आरोपियों के पास से 500-500 रुपये के कुल 115 नकली नोट बरामद किए गए हैं, जिनकी कुल कीमत 57,500 रुपये बताई जा रही है। इसके साथ ही रंगीन प्रिंटर, कटर और नकली नोट बनाने में इस्तेमाल होने वाले अन्य उपकरण भी जब्त किए गए हैं।

ये भी पढ़ें- पांच सौ करोड़ की जमीन के मामले में सहकारिता विभाग ने भी शुरू की जांच
विज्ञापन


पुलिस को यह सफलता मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर मिली। सूचना थी कि बस स्टैंड के पास स्थित एक कृषि सेवा केंद्र में संदिग्ध गतिविधियां चल रही हैं और वहां नकली नोट तैयार किए जा रहे हैं। इस पर पुलिस टीम ने तुरंत दबिश दी और मौके से नरेंद्र सिंह सौंधिया और शुभम सोलंकी को हिरासत में लिया। तलाशी के दौरान एक बैग से बड़ी संख्या में नकली नोट बरामद हुए। पुलिस अब इस पूरे मामले की गहराई से जांच कर रही है कि आरोपियों ने अब तक कितने नकली नोट बाजार में खपाए हैं और इस गिरोह में और कौन-कौन लोग शामिल हैं। साथ ही यह भी पता लगाया जा रहा है कि इस अवैध कारोबार का नेटवर्क कितनी दूर तक फैला हुआ है।

नोटों के एक जैसे सीरियल नंबर
जांच में सामने आया कि कई नोटों के सीरियल नंबर एक जैसे थे, जिससे यह स्पष्ट हो गया कि वे असली नहीं हैं। पूछताछ में आरोपियों ने स्वीकार किया कि उन्होंने यूट्यूब पर वीडियो देखकर नकली नोट बनाने का तरीका सीखा था। इसके बाद उन्होंने असली 500 रुपये के नोट को स्कैन कर रंगीन प्रिंटर की मदद से उसकी कॉपी तैयार करना शुरू किया और कटर से काटकर उन्हें असली नोट जैसा रूप दिया।
विज्ञापन


कितने नोट छापे, कहां खपाए?
मामले में पुलिस यह भी पता कर रही है कि युवकों ने अब तक कुल कितने नोट छापे हैं और कहां खपाए हैं। पुलिस युवकों के संर्पकों की भी तलाश कर रही है। पता किया जा रहा है कि इस काम में और कौन लोग शामिल हैं।

 

पुलिस ने दो आरोपियो को गिरफ्तार किया है। 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें