फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP: शाजापुर में बुजुर्ग व्यक्ति का करीब 8 से 10 दिन पुराना मिला शव, इलाके में फैली सनसनी; पुलिस जांच में जुटी

Sat, 25 May 2024 01:47 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शाजापुर

सार

MP: शाजापुर शहर के हरायपुरा क्षेत्र में एक बुजुर्ग व्यक्ति का करीब 8 से 10 दिन पुराना शव मिला है। बुजुर्ग अरुण तोंगरिया अपने किराये के मकान अचेत अवस्था में पड़े मिले। पड़ोसियों ने मकान से बदबू आने के बाद कोतवाली पुलिस को सूचना दी। 

विज्ञापन
शाजापुर में बुजुर्ग व्यक्ति का करीब 8 से 10 दिन पुराना मिला शव - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्राप्त जानकारी के अनुसार अरुण तोंगरिया शाजापुर शहर के हरायपुरा क्षेत्र में एक किराए के मकान में अकेले रहते थे। उनका पूरा परिवार बाहर रहता है, आसपास के रहवासियों को जब बुजुर्ग अरुण तोंगरिया के कमरे से बदबू आई तो उन्होंने कोतवाली पुलिस को मामले की जानकारी दी।

विज्ञापन


जिस पर कोतवाली पुलिस मौकास्थल पर पहुंची और पड़ोसियों के साथ जानकारी जुटाने के बाद पंचनामा बनाया। अरुण तोंगरिया के मकान का फाटक तोड़ा और अंदर पहुंचे तब उन्होंने देखा कि अरुण तोंगरिया अपने पलंग पर अचेत अवस्था में पड़े हुए थे, जिनके शरीर पर काफी सूजन हो गई थी। जगह-जगह से कीड़े आ रहे थे, इससे यही आकलन लगाया जा सकता है कि बुजुर्ग अरुण तोंगरिया की करीब 8 दिन पहले ही मौत हो चुकी थी, जिस पर कोतवाली पुलिस ने पंचनामा बनने के बाद मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला चिकित्सालय भिजवाया। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें