फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahdol News: मंदिर में देवी पूजा के दौरान युवक का ससुराल पक्ष के लोगों से विवाद, घर जाकर लगा ली फांसी

Tue, 01 Oct 2024 02:00 PM IST
शहडोल ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल

सार

चौकी प्रभारी आशीष झारिया ने बताया कि मामले पर मर्ग कायम किया गया है। देवी पूजा के दौरान युवक का ससुराल वालों से विवाद हुआ था, जिसके बाद वह पत्नी के साथ घर आया और उसने फांसी लगाकर जान दे दी।
विज्ञापन
केशवाही चौकी की घटना
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शहडोल जिले के केशवाही क्षेत्र के मरखी माता मंदिर में देवी पूजा के दौरान युवक का ससुराल वालों से विवाद हो गया, जिसके बाद युवक ने घर पहुंचकर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मामले की जानकारी लगते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन


जिले के केशवाही चौकी अंतर्गत कुम्हारी निवासी युवक रवि चौधरी, पिता सुखलाल (23) ने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। बताया गया कि रवि चौधरी और उसके ससुराल पक्ष के बीच मंदिर में देवी पूजा के दौरान विवाद हुआ था।

पुलिस के अनुसार, केशवाही के मरखी माता मंदिर में देवी पूजा हो रही थी। युवक के ससुराल पक्ष के लोगों ने यह देवी पूजा का आयोजन मंदिर में किया था, जिसमें युवक रवि चौधरी भी शामिल हुआ था। इस दौरान, ससुराल पक्ष से किसी बात को लेकर युवक का विवाद हो गया, जिसके बाद नाराज होकर युवक अपने घर कुम्हारी पहुंचा और घर के कमरे में बंद होकर फांसी लगा ली।
विज्ञापन


मंदिर से नाराज होकर युवक अपनी पत्नी के साथ घर आया था। घर में पत्नी से विवाद करने के बाद वह अपने कमरे में चला गया और दरवाजा बंद कर उसने फांसी लगाकर अपनी जान दे दी। जब काफी देर तक युवक कमरे से बाहर नहीं निकला, तो पत्नी और परिवार के अन्य लोगों ने दरवाजा खुलवाने की कोशिश की। लेकिन दरवाजा अंदर से नहीं खुला, तो परिवार के लोगों ने दरवाजा तोड़ा। अंदर युवक फांसी के फंदे में लटका हुआ था। इसके बाद परिजनों ने युवक को फांसी के फंदे से उतारकर नजदीकी अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

चौकी प्रभारी आशीष झारिया ने बताया कि मामले पर मर्ग कायम किया गया है। देवी पूजा के दौरान युवक का ससुराल वालों से विवाद हुआ था, जिसके बाद वह पत्नी के साथ घर आया और उसने फांसी लगा ली।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें