जिले के बुढ़ार रेलवे स्टेशन में इंजन के ऊपर चढ़े युवक को हाई वोल्टेज का करंट लग गया और वह नीचे गिर गया। घटना के वक्त काफी तेज धमाका हुआ, जिससे आसपास मौजूद लोग दौड़ पड़े और गंभीर घायल युवक को अस्पताल में भर्ती कराया है।
इधर, डॉक्टर ने बताया कि उक्त युवक 90 प्रतिशत से भी अधिक झुलस गया है। हालत काफी गंभीर होने के चलते उसे शहडोल रेफर कर दिया गया है, जहां वह जिंदगी मौत की लड़ाई लड़ रहा है। पुलिस के अनुसार युवक मानसिक रूप से कमजोर है और वह कबाड़ बिनने का काम करता है।
शहडोल अस्पताल किया गया रेफर
हर दिन की तरह युवक रेलवे ट्रैक के आसपास कबाड़ की तलाश में था, इस दौरान इंजन के ऊपर चढ़ गया, जिससे वह हादसे का शिकार हो गया है। पुलिस ने बताया की युवक रामसुफल गोंड उम्र 40 निवासी पकरिया का रहने वाला है। वह इलेक्ट्रिक रेल इंजन पर चढ़ गया था, इस दौरान ट्रेन के ऊपर से दौड़ रहे 25000 बोल्ट के करंट की चपेट में आ गया। जिसके बाद वहां मौजूद RPF के जवान व अन्य लोग तुरंत युवक को उपचार के लिए बुढ़ार सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र ले गए ,जहां प्राथमिक उपचार के बाद युवक की हालत ज्यादा नाजुक होने पर शहडोल अस्पताल रेफर कर दिया है।