फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahdol News: अज्ञात बदमाशों ने लगाई आग, सामान जलने से हजारों का नुकसान, पुलिस टीम के खुलासे का इंतजार

Thu, 11 Dec 2025 01:32 PM IST
शहडोल ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल

सार

शहडोल में एक दुकान पर आग लग गई। आग लगाने का आरोप शरारती तत्वों पर है। आग की वजह से लाखों रुपये की हानि हुई है। पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन
आग बुझती टीम।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शहडोल के सोहागपुर थाना क्षेत्र के भूसा तिराहे के पास स्थित दो दुकानों में शरारती तत्वों ने आग लगा दी, जिससे दोनों दुकान जलकर राख हो गई। दुकान के अंदर रखा सारा सामान जल गया है। घटना में हजारों रुपए का नुकसान हुआ है। सुबह जब दुकानदार अपनी दुकान खोलने पहुंचे तब जाकर उन्हें कहीं घटना की जानकारी मिल पाई, इसके बाद फायर टीम को मामले की सूचना दी गई,सूचना के बाद फायर टीम मौके पर पहुंची और आग को बुझाया गया है।
विज्ञापन


दुकानदार जब देखा तो दुकान जल रही थी
दुकानदार कमलेश यादव ने बताया की ठेला नुमा दुकान में वह सब्जी की दुकान संचालित करता है।बुधवार रात रोज की तरह उसने लगभग 11:00 बजे दुकान बंद की थी, और घर चला गया था, गुरुवार सुबह तकरीबन 8:00 बजे जब वह दुकान पहुंचा तो उसमें आग लगी हुई थी। बगल में स्थित बेचू रजक की प्रेस (धोबी) की दुकान भी जल रही थी।

दमकल की दो गाड़ियां घटनास्थल पहुंची
जिसे देखने के बाद उसने आस पड़ोस के लोगों को बुलाया और मामले की जानकारी दमकल कर्मियों को दी। दमकल कर्मी मौके पर पहुंचे और दुकान में लगी आग को बुझाया गया,दमकल की दो गाड़ियां घटनास्थल पहुंची और कड़ी मेहनत के बाद दुकानों में लगी आग को बुझाया जा सका।
विज्ञापन


दुकान के अंदर 80 जोड़ा से अधिक कपड़े भी जल गए
बेचू रजक की प्रेस (धोबी) की दुकान में ग्राहकों के कई कीमती कपड़े प्रेस के लिए रखे थे, जो जल गए हैं। दुकानदार ने बताया कि दुकान के अंदर 80 जोड़ा से अधिक कपड़े रखे थे, जो ग्राहकों के थे, जो सब कुछ जल गया है। इसी तरह कमलेश यादव की सब्जी की दुकान में हजारों रुपए का नुकसान हुआ है।

जांच शुरू कर दी गई
घटना की शिकायत पुलिस से की गई है। थाना प्रभारी भूपेंद्र मणि पांडे के अनुसार, हजारों रुपये का इसमें नुकसान हुआ है। हमने आगजनी का मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है। घटना की जानकारी लगते ही फायर टीम के मुनेश शर्मा और भारत जायसवाल दो गाड़ियों को लेकर पहुंचे और आग को बुझाया है।

ये भी पढ़ें- MP: चार शहीद पुलिसकर्मियों को IG व DIG ने दी श्रद्धांजलि, पार्थिव देह देख बिलख उठे परिजन; चंबल में शोक की लहर
विज्ञापन


बुढार में भी आग
बुढ़ार थाना अंतर्गत नगरपालिका धनपुरी के समीप ईदगाह के सामने गद्दा राजाई बनाने वाले की मशीन में अज्ञात आरोपियों ने आग लगा दी।जिसमें मशीन समेत कई गद्दा राजाई जलकर ख़ाक हुई है। पीड़ित बिहार निवासी जाबिर है, उसने बताया कि पिछले एक माह से सड़क किनारे दुकान लगाकर वह अपना कर रहें थे, जिसमें अज्ञात बदमाशों ने आग लगा दी है।


 

 

आग बुझती टीम।

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें