फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahdol: सीवरेज लाइन हादसे में दो मजदूरों की मौत का मामला, लापरवाही के चलते पांच पर मामला दर्ज

Wed, 23 Jul 2025 10:07 AM IST
शहडोल ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल

सार

Shahdol: पुलिस ने प्रारंभिक जांच के दौरान पाया कि मजदूरों की मौत कंपनी की लापरवाही का परिणाम थी। थाना प्रभारी भूपेंद्र मणि पांडे ने बताया, हमें पीएम रिपोर्ट मिली, जिसके आधार पर हमने उचित कदम उठाए हैं।
विज्ञापन
घटनास्थल पर भीड़ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शहडोल जिले के कोनी क्षेत्र में एक दर्दनाक घटना में दो मजदूरों की मृत्यु हो गई थी। ये दोनों मजदूर सीवरेज लाइन डालने के कार्य के दौरान मिट्टी में दब गए थे। इस मामले में पुलिस ने पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के आधार पर कंपनी के प्रोजेक्ट मैनेजर, सुपरवाइजर और सब इंजीनियर सहित पांच लोगों के खिलाफ FIR दर्ज कर ली है।
विज्ञापन


घटना की विस्तृत जानकारी
यह घटना शहडोल के वार्ड क्रमांक 1 कोनी में हुई, जहां अहमदाबाद की मेसर्स पी.सी. स्नेहल कंस्ट्रक्शन प्रा. लि. द्वारा सीवरेज लाइन बिछाने का कार्य चल रहा था। गड्ढे में कार्य करते समय अचानक मिट्टी खिसकने की वजह से कोटमा के निवाशी दो भाई मुकेश बैगा और महिपाल बैगा, की मौके पर ही मौत हो गई। प्रशासन को उनके शवों को निकालने में लगभग 12 घंटे लग गए, जिससे यह स्पष्ट होता है कि स्थिति कितनी गंभीर थी।

पढे़ं:  साइबर ठगों के शिकंजे से मुक्त हुआ व्यापारी, 8 साल तक किया था डिजिटल अरेस्ट; CBI अधिकारी व जज बनकर ठगी
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने प्रारंभिक जांच के दौरान पाया कि मजदूरों की मौत कंपनी की लापरवाही का परिणाम थी। थाना प्रभारी भूपेंद्र मणि पांडे ने बताया, हमें पीएम रिपोर्ट मिली, जिसके आधार पर हमने उचित कदम उठाए हैं। जांच अभी जारी है और हम मामले को पूरे गंभीरता से देख रहे हैं।

हालांकि पुलिस ने जिन पांच लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है, उनमें ये शामिल है।

आर राजू – प्रोजेक्ट मैनेजर, मेसर्स पी.सी. स्नेहल कंस्ट्रक्शन प्रा. लि., अहमदाबाद

नितेश मित्तल – प्रोजेक्ट मैनेजर, मेसर्स पी.सी. स्नेहल कंस्ट्रक्शन प्रा. लि., अहमदाबाद

राहुल साहू – सुपरवाइजर, मेसर्स पी.सी. स्नेहल कंस्ट्रक्शन प्रा. लि., अहमदाबाद

जेनेन्द्र सिंह यादव – सब इंजीनियर, मप्र अरबन डेवलपमेंट कंपनी, शहडोल

पूजा नायक – ओदरी बकेली थाना पाली, जिला उमरिया

इन सभी पर थाना सोहागपुर में 106 बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया गया है।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें