फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahdol: केशवाही में सड़क हादसा, अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक में सवार दो लोगों की मौत, एक की हालत नाजुक

Wed, 24 May 2023 10:49 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल

सार

शहडोल में केशवाही क्षेत्र के पथरिया तिराहे के पास सड़क हादसे में बाइक सवार दो लोगों की जान चली गई। वहीं, एक गंभीर रूप से घायल है। तीनों युवक एक ही बाइक पर सवार थे।
विज्ञापन
घटनास्थल पर पहुंची एंबुलेंस। - फोटो : Amar Ujala Digital
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जिले के केशवाही क्षेत्र में बुधवार को भीषण सड़क हादसा हुआ। अज्ञात वाहन ने बाइक सवारों को टक्कर मार दी। बाइक में सवार तीन लोग में से दो की मौके पर ही मौत हो गई है। एक व्यक्ति गंभीर घायल हुआ है, जिसे अनूपपुर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। 
विज्ञापन


केशवाही क्षेत्र के पथरिया तिराहे के पास बुधवार की शाम सड़क हादसे में बाइक में सवार दो लोगों की मौके पर मौत हो गई। चौकी प्रभारी केशवाही आशीष झारिया ने बताया है कि बाइक में सवार रेवालाल (28) राममिलन (35)की घटनास्थल पर ही मौत हो गई है। घटना की जानकारी लगते ही 108 में तैनात ईएमटी अजय मिश्रा एवं पायलट संजू साकेत घटनास्थल पहुंचे और घायल मंगल सिंह को 108 के माध्यम से अनूपपुर अस्पताल में भर्ती कराया है। जहां मंगल सिंह की हालत नाजुक बताई जा रही है। 

चौकी प्रभारी ने बताया कि मामले की जानकारी लगते ही घटनास्थल टीम पहुंची है। बाइक में सवार दो युवकों की मौके पर मौत हो गई है। पुलिस का कहना है कि बाइक सवारों को अज्ञात वाहन ने टक्कर मारी है, जिससे मौके पर दो लोगों की मौत हो गई है, एक गंभीर घायल है। मामले पर पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें