फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahdol: लंबी बीमारी से परेशान थी 62 वर्षीय महिला, फांसी लगाकर की आत्महत्या; जांच में जुटी पुलिस

Tue, 02 Jul 2024 02:49 PM IST
शहडोल ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल

सार

MP: जैतपुर थाना क्षेत्र के देवगढ़ गांव में बीमारी से परेशान होकर 62 वर्षीय वृद्ध महिला ने घर के आंगन में लगे पेड़ में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। जानकारी देते हुए पुलिस ने बताया कि मंगलवार की सुबह देवगढ़ गांव की रहने वाली लल्ली बाई पति छोटे लाल उम्र 62 वर्ष का शव फांसी में लटकता हुआ उसके घर के आंगन में लगे एक पेड़ में मिला है।
विज्ञापन
जांच में जुटी पुलिस - फोटो : अमर उजाला डिजिटल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जैतपुर थाना क्षेत्र के देवगढ़ गांव में बीमारी से परेशान होकर 62 वर्षीय वृद्ध महिला ने घर के आंगन में लगे पेड़ में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। जानकारी देते हुए पुलिस ने बताया कि मंगलवार की सुबह देवगढ़ गांव की रहने वाली लल्ली बाई पति छोटे लाल उम्र 62 वर्ष का शव फांसी में लटकता हुआ उसके घर के आंगन में लगे एक पेड़ में मिला है।
विज्ञापन


महिला घर में अकेली रहती थी। पड़ोस के लोगों ने सुबह जब फांसी में लटका महिला का शव देखा तो मामले की जानकारी पुलिस को दी। जानकारी लगने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और मामले पर जांच शुरू कर दी है। थाना प्रभारी ने बताया कि महिला लल्ली बाई काफी समय से बीमार चल रही थी, जिसकी वजह से वह काफी परेशान थी। मामले पर शव को कब्जे में पुलिस ने लेकर पंचनामा की कार्रवाई शुरू की है, वहीं आस पड़ोस के लोगों का बयान भी मामले पर दर्ज किया जा रहा है। प्रथम जांच में यह चीजे सामने आई है कि महिला लंबी बीमारी से काफी समय से परेशान थी, जिसकी वजह से उसने फांसी लगाई होगी। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें