फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahdol News: फिर पकड़ा गया रेत का अवैध परिवहन करता ट्रैक्टर, एसपी के निर्देश पर पुलिस की कार्रवाई जारी

Fri, 04 Apr 2025 12:44 PM IST
शहडोल ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल

सार

केशवाही चौकी पुलिस ने पकरिहा गांव से अवैध रूप से रेत का परिवहन कर रहे एक ट्रैक्टर को जब्त किया। चालक और वाहन मालिक के विरुद्ध खनिज अधिनियम एवं अन्य धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया।
विज्ञापन
पुलिस ने जब्त किया ट्रैक्टर।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शहडोल जिले में रेत के अवैध उत्खनन और परिवहन पर पुलिस सख्त हो गई है। इस पर रोक लगाने के लिए लगातार कार्रवाई भी की जा रही है। ब्यौहारी के बाद अब केशवाही पुलिस ने एक ट्रैक्टर जब्त किया है, जिसमें रेत का अवैध परिवहन किया जा रहा था। मामले में पुलिस ने दो आरोपियों पर खनिज अधिनियम व अन्य धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई को अंजाम दिया।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें:  फिर बदलेगा मौसम, तापमान बढ़ने के आसार, कुछ जिलों में बादल छाएंगे, कहां-कैसा रहेगा हाल?
 
जानकारी के अनुसार, केशवाही चौकी पुलिस ने पकरिहा गांव से अवैध रूप से रेत का परिवहन कर रहे एक ट्रैक्टर को जब्त किया। चालक और वाहन मालिक के विरुद्ध खनिज अधिनियम एवं अन्य धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया। चौकी प्रभारी आशीष झारिया ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घेराबंदी कर ट्रैक्टर को पकड़ने की कोशिश की। इस दौरान चालक ने ट्रैक्टर को बीच सड़क पर खड़ा कर दिया और मौके से भागने लगा। पुलिस ने पीछा कर उसे गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए चालक ने पुलिस को बताया कि वह पास की नदी से रेत का अवैध उत्खनन कर वाहन मालिक के कहने पर परिवहन कर रहा था। तभी पुलिस ने बीच रास्ते में उसे पकड़ लिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: वक्फ बोर्ड की 500 से ज्यादा जमीनों पर सरकार की सख्ती, अवैध कब्जों की जांच तेज

चौकी प्रभारी ने बताया कि पुलिस अधीक्षक द्वारा अवैध खनन और परिवहन पर सख्त कार्रवाई करने के निर्देश मिले हैं, जिसके तहत लगातार कार्रवाई की जा रही है। बीते दिनों ब्यौहारी पुलिस ने भी रेत का अवैध परिवहन करते हुए दो ट्रैक्टरों को अलग-अलग स्थानों से जब्त कर कार्रवाई की थी।

ये वीडियो भी देखें...

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें