फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahdol News: दुकान का शटर तोड़कर हुई हजारों की चोरी, पुलिस मामले की जांच में जुटी

Wed, 06 Nov 2024 11:34 AM IST
शहडोल ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल

सार

MP: दुकान में रखे नगद 6 हजार एवं किराना सामान मिलाकर 20 हजार से अधिक की चोरी चोरों ने की है। थाना प्रभारी अरुण पांडे का कहना है कि चोरी के मामले पर अज्ञात चोरों के विरुद्ध प्रकरण दर्ज कर चोरों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
दुकान के अंदर मालिक गल्ला देखते हुऐ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जिले में चोर सक्रिय हो गए हैं और आए दिन चोरी की वारदात को चोर अंजाम दे रहे हैं। ब्यौहारी थाना क्षेत्र के सुखा तिराहा के वार्ड नंबर 13 में स्थित एक किराना दुकान का शटर तोड़कर चोरी की वारदात को चोरों ने अंजाम दिया है। दुकान में रखे नगद रुपए एवं किरना सामान की चोरों ने चोरी की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन


बताया गया की सुखा तिराहे में स्थित धनंजय किराना दुकान का शटर तोड़कर चोरी की घटना को चोरों ने अंजाम दिया है। बुधवार की सुबह जब दुकान मालिक दुकान खोलने पहुंचा तो दुकान का शटर टूटा हुआ था। जिसके बाद उसने आस पड़ोस के लोगों को इसकी जानकारी दी और मामले की जानकारी पुलिस को दी गई। जानकारी लगने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची तब जाकर दुकानदार ने किसी तरीके से टूटे शटर को उठाया तो देखा कि अंदर रखे सामान बिखरे पड़े थे।

दुकान में रखे नगद रुपए के साथ किराना सामान की चोरी हुई है। दुकानदार ने थाने पहुंचे मामले की शिकायत पुलिस से की है। शिकायत करते हुए दुकानदार ने पुलिस को बताया कि दुकान में नगद 6 हजार एवं किराना सामान मिलाकर 20 हजार से अधिक की चोरी चोरों ने की है। थाना प्रभारी अरुण पांडे का कहना है कि चोरी के मामले पर अज्ञात चोरों के विरुद्ध प्रकरण दर्ज कर चोरों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन


ज्ञात हो कि पिछले कुछ दिनों से शहर के कोतवाली थाना क्षेत्र में चोरी की घटनाएं बढ़ी है, आए दिन चोरी की वारदात इस क्षेत्र में हो रही है। बीते कुछ माह पहले कोतवाली थाना क्षेत्र में कई बड़ी चोरियां हुई हैं। चोरों को पकड़ने के लिए पुलिस अधीक्षक ने इनाम की भी घोषणा की, लेकिन कोतवाली पुलिस इन चोरों को पकड़ने में नाकाम साबित हुई है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें