फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahdol News: आरपीएफ पुलिस के सामने बाइक चोरी के आरोपियों की पिटाई, कोतवाली पुलिस ने बचाया

Sun, 26 May 2024 02:24 PM IST
शहडोल ब्यूरो न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल

सार

हैरत की बात तो रही कि आरपीएफ पुलिस के सामने बेरहमी से चोरों की पिटाई की जा रही थी और आरपीएफ पुलिस उन्हें बचाने की जगह खुद मारती हुई नजर आई। बाद में सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने को दोनों युवकों को भीड़ से बचाया और कोतवाली थाने लाई।
विज्ञापन
बाइक चोर के आरोपी के साथ मारपीट करते लोग। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शहडोल जिले में आरपीएफ थाने के सामने से बाइक चोरी करते दो आरोपियों को स्थानी लोगों ने पकड़ लिया। जिसकी बाइक चोरी हो रही थी, वह युवक भी वहां पहुंच गया। सूचना पर आरपीएफ पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। इस दौरान आरपीएफ पुलिस के सामने रेलवे कर्मचारियों और स्थानीय लोगों ने बाइक चोरों की जमकर पिटाई लगा दी। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

विज्ञापन


हैरत की बात तो रही कि आरपीएफ पुलिस के सामने बेरहमी से चोरों की पिटाई की जा रही थी और आरपीएफ पुलिस उन्हें बचाने की जगह खुद मारती हुई नजर आई। बाद में सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने को दोनों युवकों को भीड़ से बचाया और कोतवाली थाने लाई। आरोपियों के कब्जे से पुलिस ने दो चोरी की मोटरसाइकिल बरामद की हैं। पकड़े गए दो युवकों ने एक अन्य चोर का नाम बताया, जिसे भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

कोतवाली थाना प्रभारी राघवेंद्र तिवारी ने बताया कि मोटर साइकल चोरी करने वाले आफताब खान, दुर्गेश पांडेय और सलमान खान को गिरफ्तार किया गया है। बाइक की चोरी करते समय इनके साथ मारपीट हुई है, जब कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची तो लोगों को समझा बूझकर युवकों को हिरासत में लिया गया। प्राथमिक उपचार करने के बाद आरोपियों पर मामला दर्ज किया गया। आरोपियों के कब्जे से चोरी की दो मोटरसाइकिल जब्त की गई हैं, उनसे पूछताछ की जा रही है। आरोपियों से और भी चोरी की मोटरसाइकिल बरामद हो सकती हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें