फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahdol News: ब्यौहारी में 007 ग्रुप का खौफ, रास्ता रोककर युवक से की मारपीट, नकद और मोबाइल फोन लेकर भागे

Sat, 10 Jan 2026 12:27 PM IST
शहडोल ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल

सार

ब्यौहारी थाना क्षेत्र में 007 ग्रुप से जुड़े बदमाशों ने भोगिया रोड पर एक युवक से चाकू की नोक पर मारपीट कर 12 हजार रुपये और मोबाइल लूट लिया। पीड़ित ने नामजद शिकायत की है। पुलिस ने मामला दर्ज कर फरार आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

विज्ञापन
ब्यौहारी की घटना। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ब्यौहारी थाना क्षेत्र में 007 ग्रुप का आतंक है। लगातार इसमें जुड़े बदमाश लूट की घटना को अंजाम दे रहे हैं। अब फिर एक युवक से चाकू की नोक पर लूट की वारदात हुई है। घटना को लेकर स्थानीय लोगों में पुलिस के खिलाफ काफी नाराजगी है।
विज्ञापन


सैलरी और मोबाइल लूट
ब्यौहारी थाना क्षेत्र के भोगिया रोड में यह घटना घटी है। पीड़ित युवक विकाश गुप्ता ने बताया कि वह पपौंध का रहने वाला है। वह ब्यौहारी में एक कपड़े की दुकान में काम करता है। विकास ने कहा कि उसे सैलरी शुक्रवार को मिली थी। वह घर जाने के लिए दुकान से रात में निकला। तभी बाइक और स्कूटी में सवार कुछ बदमाशों ने भोगिया रोड पर उसे रोक लिया। बदमाश छह से अधिक संख्या में थे। चाकू की नोक पर वह सड़क किनारे ले गए और अपने आप को 007 ग्रुप के लोग बताते हुए जमकर मारपीट की। सैलरी में मिले 12 हजार नकद और मोबाइल फोन लूट कर फरार हो गए।

ये भी पढ़ें- मंदिरों में नहीं तो कहां जाता है कथा से आने वाला धन? बागेश्वर महाराज ने बताया उद्देश्य, कही ये बात
विज्ञापन


पीड़ित ने बताए नाम
विकास कुछ लोगों को जानता है। पुलिस से शिकायत करते हुए विकास ने बताया कि 007 ग्रुप के बदमाशों ने लूट और मारपीट की है। मारपीट करने वालों में रवि सेन, आंनद यादव, आश्विनी पाण्डेय, अमीन खान, मानस यादव, गुलाब पटेल एवं सूर्यांश तिवारी जो सभी ब्यौहारी थाना क्षेत्र के अलग-अलग स्थानों में रहते हैं। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से भाग गए।
विज्ञापन


क्या है 007 ग्रुप
ब्यौहारी के एक युवक ने अपना नाम न लिखने की शर्त में बताया कि इस ग्रुप में लगभग 50 से अधिक युवा वाट्सएप ग्रुप में जुड़े हैं। इसमें जितने लोग हैं लगभग अपराधी मानसिकता के हैं। अगर इस ग्रुप के किसी सदस्य को युवाओं की जरूरत होती है तो वह व्हाट्सएप ग्रुप पर मैसेज करता है। मैसेज करते ही सभी युवक वहां पहुंच जाते हैं। कोई भी घटना को अंजाम देकर फरार हो जाते हैं। सभी के पास महंगी बाइकें हैं। लूट मामले में पुलिस ने नामजद आरोपियों पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार आरोपियों में रवि सेन, आंनद यादव, आश्विनी पाण्डेय पर पहले भी मामले दर्ज हैं। उनकी तलाश पुलिस काफी दिनों से कर रही थी। घटना को अंजाम देने के बाद सभी आरोपी फरार हैं। तलाश के लिए पुलिस लगी है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें