फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahdol: ठंड में किशोर को आग तापना पड़ा मंहगा, मोबाइल की फूटी बैटरी, घायल होने पर अस्पताल में कराया गया भर्ती

Mon, 08 Jan 2024 05:21 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल

सार

Shahdol: ठंड में हाथ तापना किशोर को भारी पड़ा गया। मामला शहडोल जिले का है, जहां एक किशोर ने कचरे को इकट्ठा करके उसमें आग लगा दी। उसी कचरे में एक बैटरी थी, जो आग लगते ही फूट गई। इस घटना से किशोर जख्मी हो गया है।
विज्ञापन
मोबाइल की फूटी बैटरी - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शहडोल में ठंड में एक किशोर को आग तापना इतना महंगा पड़ गया कि उसे अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा। दरअसल, किशोर ने ठंड से बचने के लिए घर के सामने पड़े कचरों को इकट्ठा कर आग लगा दी और उसे तापने लगा। तभी उसमें पड़ी एक पुरानी बैटरी फूट गई,  जिससे किशोर को गंभीर चोट पहुंची है।

विज्ञापन


बताया जा रहा है कि किशोर जिला अस्पताल में भर्ती है, जिसका उपचार अब शुरू हो गया है। परिजनों ने बताया कि सूरज कोल पिता सुशील कोल 16 वर्ष निवासी कोनी सोहागपुर घर के सामने फैले कचरे में आग लगाकर ताप रहा था, उसी दौरान कचरे में पड़ी मोबाइल की बैटरी फूट गई। जिससे किशोर गंभीर रुप से जल गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


नहीं पता था कचरे में बैटरी है: किशोर
घटना के बाद परिजन घायल अवस्था में बालक को लेकर जिला चिकित्सालय पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने भर्ती कर उपचार शुरू कर दिया। घायल ने बताया कि उसे नहीं मालूम था कि कचरे में बैटरी पड़ी है, ठंड से परेशान होकर वह कचरे में आग लगाकर ताप रहा था, इसी दौरान बैटरी फूट गई, घटना में बालक का सीना व हाथ बुरी तरह जख्मी हो गया है। फिलहाल बालक को उपचार से आराम मिल रहा है

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें