फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahdol News: रेलवे स्टेशन पर खड़ी कोयला लोड मालगाड़ी के डिब्बे से निकला धुआं, लोगों की सजगता से बचा हादसा

Tue, 24 Dec 2024 02:57 PM IST
शहडोल ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल

सार

शहडोल रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर दो पर खड़ी कोयला लदी मालगाड़ी के एक डिब्बे से अचानक धुआं निकलने लगा, जिससे हड़कंप मच गया। घटना मंगलवार सुबह 11 बजे की है। यात्रियों की सूचना पर रेलवे और फायर ब्रिगेड की टीम ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया।
विज्ञापन
आग बुझती फायर टीम। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 शहडोल रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर दो पर खड़ी मालगाड़ी के एक डिब्बे में अचानक धुआं निकलने लगा। ये नजारा देख रेलवे स्टेशन में हड़कंप मच गया। मामले की जानकारी स्टेशन मास्टर के साथ-साथ रेलवे कर्मचारियों को दी गई। जानकारी मिलने के बाद पूरा अमला मौके पर पहुंचा और डिब्बे में लगी आग पर काबू पा लिया गया है। मालगाड़ी में कोयला लोड था।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार कोरबा से कोयला लोड कर मालगाड़ी राजस्थान की ओर जा रही थी। तभी शहडोल रेलवे स्टेशन में मंगलवार की सुबह तकरीबन 11:00 बजे प्लेटफार्म नंबर दो पर कोयला लोड मालगाड़ी पहुंची। तभी उसके एक डिब्बा क्रमांक 221224 से धुआं निकल रहा था। स्टेशन में खड़े यात्रियों ने धुआं निकलते देखा और इसकी जानकारी लोगों को दी। इसके बाद वहां हड़कंप की स्थिति उत्पन्न हो गई। जानकारी लगते ही रेलवे के आला अधिकारी मौके पर पहुंचे और आग बुझाने का कार्य किया गया।

सहायक जनसंपर्क अधिकारी अंबिकेश साहू ने इस संबंध में बताया कि मंगलवार की सुबह शहडोल रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर दो पर खड़ी मालगाड़ी के एक डिब्बे से धुआं निकालने लगा। डिब्बे में कोयला लोड था। कोयला लोड मालगाड़ी कोरबा से राजस्थान जा रही थी। घटना की जानकारी प्लेटफार्म नंबर दो पर खड़े यात्रियों ने रेल प्रबंधन को दी थी। जानकारी मिलने के बाद नगर पालिका की फायर टीम के साथ रेलवे के कर्मचारी मौके पर पहुंचे और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया है। इस घटना में कोई हताहथ नहीं हुआ है और इससे कोई बड़ा नुकसान नहीं हुआ। कुछ देर के लिए स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर दो पर अफरा तफरी का माहौल उत्पन्न हो गया था। मामले की जांच के निर्देश अधिकारियों ने दिए है कि आग शॉर्ट सर्किट से लगी या अन्य कोई वजह है। इस मामले की जांच होगी। जांच के बाद ही स्पष्ट होगा कि आग लगने का कारण क्या था। अब स्थिति सामान्य है। कोई भी ट्रेन प्रभावित नहीं हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें