शहडोल जिले के सिंहपुर क्षेत्र से जुआ खेल रहे सात जुआरियों को पुलिस ने पकड़ा है। जुआरियों के कब्जे से हजारों रुपए नगद, तीन लग्जरी कारें एवं मोबाइल फोन जब्त हुआ है। कुल मशरूका 36 लाख से अधिक का है। केलमनिया डैम के पास यह जुआ फड़ संचालित हो रहा था। तभी मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने यह कार्रवाई की है।
पुलिस ने बताया कि सिंहपुर थाना क्षेत्र के केलमनिया डैम के पास जुआ फड़ संचालित हो रहा था। तभी पुलिस को मुखबिर की सूचना मिली और पुलिस ने घेराबंदी कर जुआरियों को पकड़ लिया है। पकड़े गए जुआरियों में दिलीप सोनी, आशिफ अली, रज्जू पटेल, सिराज उल्ला खान, राजेश जेठानी, वीरेंद्र मिश्रा, अजीत दसवानी शामिल है।
ये भी पढ़ें-
लव जिहाद को लेकर फिर बवाल, महिदपुर रोड बंद, आरोपी का जुलूस निकालने की मांग को लेकर प्रदर्शन
पुलिस देख फरार हुए
पुलिस के अनुसार जब टीम ने जुआ फड़ पर दबिश दी तो कुछ जुआरी मौके से अंधेरे का फायदा उठा कर भागने में सफल हुए। उन पर भी पुलिस ने मामला दर्ज किया है। पुलिस ने कहा फरार होने वाले जुआरियों में राम जी शर्मा निवासी सिंहपुर, सुनील पटेल, संजय पटेल, निवाशी केरहा एवं फरीद खान, तरवेज खान खैरहा शामिल हैं।
क्या क्या हुआ जब्त
थाना प्रभारी एमएल रहगडाले के अनुसार जुआरियों के कब्जे से नगद 27 हजार रुपए तीन फोर व्हीलर वाहन, जिसमें एमपी 18 जेडजी 8864 क्रेटा काले रंग की, एमपी 13 जेडटी 6472 आर्टिका सफेद रंग, एमपी 18 सी 7202 स्कार्पियों सफेद रंग की एवं 9 नग मोबाइल कुल मशरूका की कीमत छत्तीस लाख सतरह हजार रुपये है। पुलिस ने बताया कि सभी जुआरियों पर 13 जुआ एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। सात पकड़े गए हैं। फरार पांच की तलाश जारी है।