Shahdol News: अमझोर वन परिक्षेत्र के पहाड़िया गांव से वन विभाग की टीम ने जंगली सुअर का शिकार करने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपी सुअर का मांस पकाकर खा रहे थे। वहीं, कुछ आरोपी मौके से फरार हो गए, जिनकी तलाश जारी है।
शहडोल जिले के अमझोर वन परिक्षेत्र के पहाड़िया गांव में वन्य जीव के शिकार का मामला सामने आया है। यहां करंट लगाकर जंगली सुअर का शिकार कर उसका मांस पकाकर खा रहे दो शिकारियों को वन विभाग के अधिकरियों ने पकड़ा है, जबकि कुछ आरोपी मौके से फरार हो गए। पकड़े गए आरोपियों के पास से मांस और शिकार में प्रयोग हथियार भी बरामद किया गया है।
विज्ञापन
वन परिक्षेत्र अमझोर अंतर्गत पहाड़िया बीट के पास पहाड़िया गांव में करंट लगाकर जंगली सूअर का शिकार कर उसका मांस पकाकर खा रहे गांव के रामदीन और उदयभान को गिरफ्तार किया गया है। शिव प्रसाद वन विभाग के अधिकरियों को चकमा देकर मौके से फरार हो गया साथ ही अन्य संदेही भी फरार हो गए, जिनकी वन विभाग तलाश कर रहा है। इस मामले में डीएफओ गौरव चौधरी ने बताया कि सूचना के आधार पर गांव में दबिश दी गई थी, जंगली सुअर का शिकार कर मांस को पकाकर खाने वाले दो लोगों को पड़का गया है। मौके से पका और कच्चा मांस और सुअर के अवशेष बरामद किए गए हैं। मामले की जांच कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।