फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahdol News: थाने के सामने हाइवे पर एंट्री वसूली, पिकअप रोककर कार्रवाई की धमकी देते हुए रुपये वसूले

Sat, 02 Sep 2023 06:27 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल

सार

शहडोल जिले में पुलिस द्वारा कबाड़ और अन्य अवैध सामग्री परिवहन करने वाले वाहन चालकों से दिनदहाड़े एंट्री वसूली की जा रही है। इसका प्रमाण उस वायरल वीडियो से हो रहा है, जिसमें सोहागपुर थाना क्षेत्र में तैनात डायल 100 में मौजूद वाहन चालक द्वारा खुलेआम एक पिकअप वाहन को रोककर कार्रवाई की धमकी देते हुए रुपये की मांग की जा रही है। उसके बाद पिकअप चालक से सौ रुपये की रिश्वत लेकर उसे आगे रवाना कर दिया जाता है।
विज्ञापन
पैसे मांगते हुए - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शहडोल में सोहागपुर थाना से चंद कदम दूर हाइवे पर एंट्री वसूली की जा रही है, जिसका वीडियो वायरल हुआ है। वीडियो में स्पष्ट तौर पर दिख रहा है कि गोहपारु की ओर से आ रही एक पिकअप को सोहागपुर डायल 100 में मौजूद चालक द्वारा रोका जाता है। फिर चालक को अपने पास बुलाकर उससे कहा जाता है कि पिकअप में कबाड़ लेकर जा रहे हो, इसके एवज में एंट्री लगेगी नहीं तो तलाशी लेकर कार्रवाई कर दी जाएगी।

विज्ञापन


डायल 100 के चालक की बात सुनकर पिकअप चालक कुछ समय तक रुपये देने में आना कानी करता है। साथ ही कहता है कि साहब रात में तो बस स्टैंड के आगे बाणगंगा मार्ग में एंट्री के पैसे देकर आया हूं और आप दिन में फिर से रुपये मांग रहे हैं। लेकिन डायल 100 के चालक द्वारा दी गई धमकी के बाद वह सौ रुपये देकर अपना पीछा छुड़ाकर वहां से चलना ही ठीक समझता है।

एंट्री वसूली की खुली पोल
बहरहाल, कबाड़ से लदी पिकअप का चालक तो सौ रुपये देकर अपने ठीहे की ओर चला गया। लेकिन इस घटना के वायरल वीडियो ने शहडोल पुलिस द्वारा की जाने वाली एंट्री वसूली की पोल खोलकर रख दी है। पिकअप चालक बड़े ही बेबाकी से कह रहा है कि रात में बस स्टैंड के आगे वह एंट्री देकर आया है और दिन में सोहागपुर थाना क्षेत्र में फिर से उससे पैसे मांगे जा रहे हैं।
विज्ञापन


फल फूल रहा अवैध कारोबार
इस एंट्री वसूली के वायरल वीडियो से यह भी पता चल रहा है कि जिले में अवैध कारोबार फल फूल रहा है। गोहपारु से बुढ़ार की ओर कबाड़ से लदी पिकअप आखिरकार किसके ठीहे तक जा रही थी। क्योंकि कोयलांचल के बुढ़ार में जहां बड्डे जैन कबाड़ के कारोबार में सक्रिय है। वहीं जिले के अंतिम छोर में अनूपपुर जिले की सीमा में राजा कबाड़ी का ठीहा गुलजार है।

दोनों ही कबाड़ी कई बार जेल की हवा भी खा चुके हैं, लेकिन उनका कारोबार बदस्तूर फलफूल रहा है। अब जब जिनके जिम्मे इस पर अंकुश लगाने की जिम्मेदारी है, वह ही कागज के चंद टुकड़े लेकर अपनी मौन स्वीकृति दे रहे हैं तो फिर भला और किस्से उम्मीद की जा सकती है, इस पर अंकुश लगाने की। अब देखना यह होगा कि दिनदहाड़े इस एंट्री वसूली के वायरल वीडियो के बाद मुख्यालय में बैठे आला अधिकारी क्या कुछ कार्रवाई करते हैं।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें