फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहडोल में सड़क बनी खेत: 30 साल से इंतजार कर रहे ग्रामीणों ने कीचड़ में रोपी धान, चर्चाओं में अनोखा विरोध

Mon, 24 Aug 2026 12:37 PM IST
शहडोल ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल

सार

शहडोल के जैतपुर क्षेत्र में करीब 30 साल से सड़क निर्माण नहीं होने से नाराज ग्रामीणों ने कीचड़ भरे रास्ते पर धान का रोपा लगाकर विरोध जताया। बारिश में सड़क पर पानी और कीचड़ जमा होने से ग्रामीणों और स्कूली बच्चों को परेशानी होती है। पंचायत ने बारिश के बाद सड़क निर्माण शुरू कराने का भरोसा दिया है।
 
विज्ञापन
सड़क से परेशान ग्रामीणों ने अनोखे अंदाज में विरोध में जताया - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शहडोल जिले के जैतपुर क्षेत्र की ग्राम पंचायत गलहथा में सड़क की बदहाली से परेशान ग्रामीणों ने अब अनोखे अंदाज में विरोध जताया है। करीब 30 साल से सड़क निर्माण की मांग पूरी नहीं होने से नाराज ग्रामीणों ने कीचड़ से सनी सड़क पर ही धान का रोपा लगा दिया। ग्रामीणों का कहना है कि शिकायतें और आवेदन देने के बावजूद जब सड़क नहीं बनी तो अब उन्होंने सड़क को ही खेत बना दिया है।
विज्ञापन




30 साल से सड़क का इंतजार, बारिश में बन जाती है कीचड़
मामला ग्राम पंचायत गलहथा के वार्ड नंबर 15 का है। ग्रामीण सुरेश सिंह ने बताया कि वार्ड नंबर 15 से मुख्य सड़क और स्कूल तक पहुंचने के लिए करीब आधा किलोमीटर लंबा यह मार्ग प्रमुख रास्ता है। बारिश के दिनों में सड़क पूरी तरह कीचड़ में तब्दील हो जाती है। इससे ग्रामीणों के साथ स्कूली बच्चों को भी आने-जाने में परेशानी होती है। ग्रामीणों के अनुसार, यह समस्या एक-दो साल पुरानी नहीं, बल्कि करीब तीन दशक से बनी हुई है। इस दौरान कई बार पंचायत और संबंधित अधिकारियों से सड़क निर्माण की शिकायत की गई, लेकिन समस्या का स्थायी समाधान नहीं हो सका। लगातार बारिश के कारण सड़क पर जगह-जगह कीचड़ और पानी जमा है, जिससे आवागमन मुश्किल हो गया है।
विज्ञापन


सड़क पर धान रोपकर जताया विरोध
इसी समस्या से नाराज नवल सिंह, पहलाद सिंह सहित अन्य ग्रामीणों ने एकजुट होकर सड़क पर धान का रोपा लगा दिया। ग्रामीणों ने कहा कि जब बारिश के दौरान सड़क पर खेत जैसी स्थिति बन ही जाती है तो उन्होंने इसे खेत का रूप देकर अपना विरोध दर्ज कराया है। ग्रामीणों का यह अनोखा विरोध क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है। ग्रामीण पहलाद सिंह ने व्यंग्यात्मक अंदाज में कहा कि सड़क पर धान की फसल तैयार हो गई तो इससे होने वाले अनाज से ग्रामीणों की भरपाई कर लेंगे।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-  इसलिए MP अजब-गजब है: टैंकर पलटा तो बाल्टी-डिब्बे भरकर केमिकल लूट ले गए ग्रामीण, प्रशासन बोला- न करें इस्तेमाल

पंचायत ने बारिश के बाद निर्माण का दिया भरोसा
इधर, ग्राम पंचायत गलहथा के सचिव चंद्रशेखर तिवारी ने बताया कि सड़क की समस्या से पंचायत भी अवगत है। ग्राम सभा में कई बार सड़क निर्माण का प्रस्ताव रखा गया है और बजट को लेकर भी चर्चा हुई है। बारिश समाप्त होने के बाद सड़क निर्माण कार्य शुरू कराने की बात कही गई है।
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें