फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahdol News: ट्रक की चपेट में आने से स्कूटी सवार बुजुर्ग महिला की मौत, सड़क निर्माण बनी वजह

Sun, 03 Sep 2023 03:44 PM IST
रवींद्र भजनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल

सार

शहडोल जिले में मुख्य बाजार के पास सड़क निर्माण अब जानलेवा साबित हो रहा है। अब तक यहां दुर्घटनाओं में पांच लोगों की मौत हो चुकी है। शनिवार को स्कूटी सवार एक महिला की ट्रक की चपेट में आने से मौत हो गई। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शहडोल जिले के ब्यौहारी थाना क्षेत्र अंतर्गत मेन बाजार टंकी तिराहे के पास 80 वर्षीय बुजुर्ग महिला स्कूटी में सवार होकर सड़क पार कर रही थी तभी हादसे का शिकार हो गई। मौके पर ही महिला की मौत हो गई है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार दुर्घटना में जान गंवाने वाली महिला का नाम पार्वती गुप्ता है। घटना के बाद नगरवासियों में भारी आक्रोश है। स्थानीय लोगों का कहना है कि सड़क निर्माण कर रही एजेंसी की लेटलतीफी की वजह से आए-दिन सड़क हादसे हो रहे हैं। लोगों की जान जा रही है। जब से सड़क निमार्ण कार्य चल रहा है, तब से अब तक सड़क दुर्घटनाओं में पांच की मौत हो चुकी है। सभी घटना नगर परिषद के अंदर मुख्य बाजार में ही हुई है। जिला पंचायत सदस्य पुष्पेंद्र पटेल ने बताया कि सड़क निर्माण में देरी की वजह से आए-दिन दुर्घटनाओं में लोगों की जान जा रही है। लोगों के घर उजड़ रहे हैं। नगर परिषद ब्यौहारी के बाजार की रोड अब तक पूरी नही बन पाई है। डिवाइडर खुला छोड़ दिया है। डायवर्शन के बोर्ड नहीं लगे हैं। बड़े-बड़े पत्थर बीच सड़क पर पड़े हैं। शासन-प्रशासन सोया हुआ है। यह निर्माण कार्य जल्द पूरा नहीं होता तो आम जनता सड़क पर उतरने को मजबूर होगी।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें