फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिज्जा के साथ कॉकरेाच फ्री!: CSP के बेटे ने नामी ब्रांड से मंगाया, घर पर बॉक्स खोलते ही उड़े होश, जानें मामला

Tue, 09 Sep 2025 02:41 PM IST
उदित दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल

सार

Cockroach in pizza: मैहर सीएसपी के बेटे ने शहडोल में डोमिनोज से पिज्जा मंगाया। घर पर बॉक्स खोलते ही उसमें कई कॉकरोच रेंगते दिखे। युवक ने वीडियो बनाकर मामले की शिकायत की है।
विज्ञापन
शिकायत करने पर स्टोर कर्मचारियों ने दिया प्रलोभन। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Domino's controversy 2025: मध्य प्रदेश के शहडोल जिले में ऑनलाइन फूड डिलेवरी से जुड़ा एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। एक युवक ने रात में भूख लगने पर डोमिनोज से पिज्जा ऑर्डर किया। इंतजार के बाद पिज्जा घर आ गया। उसने परिवार के साथ पिज्जा खाने के लिए जैसे ही बॉक्स खोला सबके होश उड़ गए, पिज्जा के ऊपर कॉकरेाच रेंग रहे थे। बॉक्स में एक दो नहीं कई सारे कॉकरोच थे। मामले की शिकायत के बाद अधिकारी कार्रवाई की बात कह रहे हैं।  

विज्ञापन

दरअसल, मैहर जिले के सीएसपी महेंद्र सिंह के बेटे बृजेंद्र सिंह शहडोल के वार्ड नंबर 18 बस स्टैंड क्षेत्र में रहते हैं। सोमवार रात उन्होंने शहर में स्थित डोमिनोज स्टोर से पिज्जा ऑर्डर किया था। काफी देर के इंतजार के बाद पिज्जा उनके घर पहुंचा, जिसे खाने के लिए बॉक्स खोलते ही उसमें कई सारे कॉकरोच रेंगते दिखे।

ये भी पढ़ें: गजब के चोर, दो महीने से कर रहे थे चोरी, मालिक का चकरा गया दिमाग, फिर सीसीटीवी में कैद हुई पूरी करतूत; वीडियो

पिज्जा पर रेंगते कॉकरोच। - फोटो : अमर उजाला
बृजेंद्र ने इसका वीडियो बनाया और फिर डोमिनोज स्टोर पहुंचे। इस दौरान स्टोर के कर्मचारियों ने अपनी गलती मानी और उन्हें दूसरा पिज्जा देने की पेशकश की। बृजेंद्र के अनुसार, पिज्जा बॉक्स में छह से अधिक कॉकरोच थे। स्टोर कर्मचारियों ने उन्हें पैसे वापस करने और नया पिज्जा देने की बात कही, लेकिन उन्होंने न तो पैसे लिए और न ही पिज्जा।
विज्ञापन

बृजेंद्र ने कहा कि काफी रात हो चुकी थी, इसलिए वे उस समय अधिकारियों से शिकायत नहीं कर पाए। मंगलवार सुबह उन्होंने संबंधित विभाग के अधिकारियों से फोन पर चर्चा कर शिकायत दर्ज करवाई। सबूत के तौर पर वीडियो दिए गए। अधिकारियों ने उन्हें जांच के बाद कार्रवाई का आश्वासन दिया है। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी, डॉक्टर राजेश मिश्रा ने कहा कि मामले की जानकारी मिली है। जांच के बाद कार्रवाई करेंगे। 

ये भी पढ़ें:  शिप्रा में बही आरक्षक 61 घंटे बाद भी लापता, कार भी नहीं मिली, अब रणनीति बदली; 130 जवान तलाश में जुटे
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें