फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इतनी महंगाई?: 65 हजार की बूंदी-समोसे खाए, 53000 में खरीदे चिमटा, कुर्सी-गिलास, पंचायत के बिल चकरा देंगे दिमाग

Sun, 07 Sep 2025 02:32 PM IST
शहडोल ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल

सार

शहडोल की ग्राम पंचायत रामपुर में दो माह में 66,950 रुपये बूंदी-समोसे पर और 53,000 रुपये आंगनबाड़ी सामग्री पर खर्च के बिल वायरल हो रहे हैं। अधिकारियों ने जांच के बाद कार्रवाई की बात कही है।
विज्ञापन
ये बिल हो रहे वायरल। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शहडोल जिले में सरकारी धन के दुरुपयोग के मामले लगातार सामने आ रहे हैं। कार्रवाई के अभाव में यह सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा। पहले दो फोटोकॉपी के लिए 4,000 रुपये का भुगतान, फिर ईंट खरीद में बड़ा घोटाला और अब बूंदी व समोसे के करीब 70,000 रुपये के बिल ने प्रशासन की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

विज्ञापन

दरअसल, नया मामला जनपद पंचायत गोहपारू की ग्राम पंचायत रामपुर से जुड़ा है। सोशल मीडिया पर वायरल बिलों के अनुसार, दो माह में पांच बिलों के जरिए लगभग 66,950 रुपये बूंदी और समोसे के नाम पर पास कराए गए हैं। इसके अलावा, आंगनबाड़ी के लिए कुकर, कुर्सी, गिलास और चिमटा जैसी सामग्रियों के नाम पर लगभग 53,000 रुपये के तीन और बिलों का भुगतान भी किया गया है।

ये भी पढ़ें: हाथ में इस्लामिक झंडा: जुबान पर 'नारा ए तकबीर', छतरपुर एसडीओपी और ट्रैफिक प्रभारी का वीडियो वायरल; बढ़ा विवाद

ग्राम पंचायत रामपुर के रहवासियों ने शासन-प्रशासन से वायरल बिलों की जांच कराने की मांग की है। वहीं, यह बिल देने वाले होटल संचालक अब्दुल अली का कहना है कि वह प्रतिदिन कई बिल बनाते हैं, इसलिए किस बिल की बात की जा रही है, यह देखने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा।

ये भी पढ़ें: छह घंटे से कीचड़ में पड़ा था शव, पुलिस उठाने पहुंची तो अचानक खड़ा हो गया सरपंच, बोला- मैं जिंदा हूं

जांच के बाद कार्रवाई करेंगे
जनपद सीईओ गोहपारू सुधीर दिनकर ने कहा कि उन्हें इस घोटाले की जानकारी अभी मिली है। मामले की जांच कराकर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

ये भी पढ़ें: शिप्रा में कार गिरी, टीआई-एसआई के शव मिले, महिला कांस्टेबल की तलाश जारी; किशोरी की तलाश में जा रहे थे
विज्ञापन

पुराने मामलों में भी कार्रवाई अधूरी
बता दें कि यह कोई पहला मामला नहीं है। इससे पहले जयसिंहनगर और बुढ़ार की ग्राम पंचायतों में भी बिल भुगतान में बड़े पैमाने पर हेराफेरी सामने आ चुकी है। जयसिंहनगर की ग्राम पंचायत कुदरी में मात्र दो फोटोकॉपी के लिए 4,000 रुपये का भुगतान किया गया था।
बुढ़ार जनपद पंचायत के अंतर्गत भठिया ग्राम पंचायत में आंगनबाड़ी भवन निर्माण के लिए 2,500 ईंटों के बदले 1,25,000 रुपये का बिल पास किया गया। सीईओ जिला पंचायत सौम्या आनंद ने इन दोनों मामलों में संबंधित सरपंच और सचिव को नोटिस जारी करते हुए स्पष्टीकरण मांगा था। साथ ही एसडीएम और सीईओ जनपद पंचायत को जांच कर रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश भी दिए गए थे।
 
ये भी पढ़ें: अवैध संबंध में हत्या, पहली ने छोड़ा, दूसरी मां नहीं बन सकी, तीसरी पत्नी ने पति को ही मरवा डाला; कहानी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें