फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahdol: पहले प्यार किया फिर दुष्कर्म, जब किशोरी ने दिया नवजात को जन्म तो शादी करने से आरोपी ने किया इनकार

Thu, 09 Jan 2025 10:48 PM IST
अरविंद कुमार न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल

सार

परिजनों के साथ थाने पहुंची किशोरी ने मामले की शिकायत पुलिस से की है। पुलिस ने इस मामले पर किशोरी की बहन के देवर के विरुद्ध दुष्कर्म का मामला दर्ज किया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शहडोल जिले में किशोरी के साथ बहन के देवर ने दुष्कर्म किया और जब किशोरी गर्भवती हो गई तो आरोपी ने शादी करने से मना कर दिया। किशोरी ने नवजात को जन्म दिया और कुछ दिनों बाद नवजात की मौत हो गई, जिसके बाद परिजनों ने मिलकर नवजात के शव को घर के समीप ही दफन कर दिया है। परिजनों के साथ थाने पहुंची किशोरी ने मामले की शिकायत पुलिस से की है। पुलिस ने इस मामले पर किशोरी की बहन के देवर के विरुद्ध दुष्कर्म का मामला दर्ज किया एवं नवजात की मौत मामले पर मर्ग कायम कर शव को कब्र से निकलवाया गया है। मामला ब्यौहारी थाना क्षेत्र का है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, 16 वर्षीय एक आदिवासी किशोरी के साथ उसकी बहन के 20 वर्षीय चचेरे देवर ने शादी का झांसा देकर दुष्कर्म किया। नौ माह बाद किशोरी ने बच्चे को जन्म दिया। इसके बाद भी युवक ने विवाह नहीं किया। उधर, 21 दिन बाद नवजात की मौत हो गई। शिकायत पर पुलिस ने मर्ग के अलावा आरोपी युवक के विरुद्ध दुष्कर्म, पॉक्सो व अन्य मामलों में प्रकरण दर्ज किया है।  

जानकारी के अनुसार, पीड़ित किशोरी के बहन की शादी सीधी जिले में हुई है। बहन के चचेरा देवर का आना-जाना था, इस बीच किशोरी की जान पहचान हो गई, जिसने किशोरी को प्रेम जाल में फंसाया और 21 दिसंबर 2023 को जबरन संबंध बनाए। शादी का झांसा देकर अपने साथ सीधी जिला ले गया। जब वह गर्भवती हो गई तो सीधी के अपने गांव से ब्यौहारी भेज दिया। इसके बाद 21 दिसंबर 2024 को किशोरी ने बच्चे को जन्म दिया।
विज्ञापन


परिजनों ने युवक से शादी के लिए बोला तो उसने मना कर दिया। इस बीच 21 दिन बाद 6 जनवरी 2025 को नवजात की बीमारी से मौत हो गई, जिसे परिजनों ने दफना दिया। युवक की इस धोखेबाजी की शिकायत ब्यौहारी थाने में 8 जनवरी को दर्ज कराई गई। पुलिस ने आरोपी युवक के विरुद्ध नाबालिग से दुष्कृत्य तथा पॉक्सो एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर लिया है। आरोपी फरार है, जिसकी तलाश की जा रही है।

ब्यौहारी पुलिस ने आरोपी पर प्रकरण दर्ज करने के बाद गुरुवार को जमीन में दफन नवजात का शव बाहर निकलवाया है, शाम हो जाने की वजह से गुरुवार को नवजात के शव का पोस्टमार्टम नहीं हो पाया है,शुक्रवार की सुबह पीएम की कार्रवाई पुलिस करवाएगी। यह प्रक्रिया इसलिए कराई गई ताकि जरूरत पड़ने पर आरोपी से डीएनए की जांच कराई जा सके। इस मामले में मर्ग कायम कर विवेचना में लिया गया है। ब्यौहारी थाना प्रभारी अरुण पांडे ने बताया कि मामले पर अपराध दर्ज किया है, आरोपी की तलाश की जा रही है, वहीं नवजात की मौत मामले पर मर्ग कायम  कर जांच जारी है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें