फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahdol: आरक्षक ने खुद को चौकी प्रभारी बताकर रुपये लिए, SP ने किया लाइन हाजिर, प्रेमी युगल को छोड़ने का मामला

Wed, 20 Sep 2023 02:36 PM IST
लोकेंद्र सिंह चंपावत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल

सार

मध्यप्रदेश के शहडोल में आरक्षक ने खुद को चौकी प्रभारी बताकर रुपये लेने का मामला सामने आया है। जिसके बाद आरक्षक को एसपी ने लाइन हाजिर किया। मामला प्रेमी युगल को छोड़ने का बताया जा रहा है।
विज्ञापन
जैतपुर थाना क्षेत्र - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शहडोल के जैतपुर थाना क्षेत्र के चौकी झींक बिजुरी के जंगल में एक प्रेमी युगल को ग्रामीणों ने कुछ दिन पहले पकड़ा और पुलिस के हवाले कर दिया।  लेकिन आरक्षक ने प्रेमी युगल से पैसे ले कर उन्हे छोड़ दिया। मामले की जानकारी एसपी को लगी तो एसपी ने हाजिर कर दिया है। 

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार प्रेमी युगल को छोड़ने के लिए रुपयों की लेन-देन करने और खुद को थाना प्रभारी बताकर धौंस जमाने वाले पुलिस आरक्षक तथा साथ देने वाले एएसआई को लाइन अटैच कर दिया गया है। कुछ दिनों पहले झींक बिजुरी के जंगल में ग्रामीणों ने एक युवक-युवती को पकड़ा था। जिसकी ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी। सिविल ड्रेस में पहुंचे आरक्षक राजीव प्रजापति को ग्रामीणों ने जोड़े को सुपुर्द किया। पता चला कि युवक किसी शासकीय अधिकारी के वाहन का चालक है। रास्ते में आरक्षक ने छोडने के एवज में दो लाख रुपये की मांग की और एक लाख ले भी लिए। इस मामले में एक एएसआई सेमलू की मिलीभगत भी सामने आई। शिकायत एसपी के पास पहुंची तो दोनों पुलिस कर्मियों को एसपी ने लाइन अटैच किया। मामले को लेकर एसपी ने एएसपी को जांच करने के आदेश दिए है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें