फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahdol News: घर से आधा किलोमीटर दूर खेत में मिला बंगाली डॉक्टर का शव, जांच में जुटी पुलिस

Fri, 13 Dec 2024 04:04 PM IST
अरविंद कुमार न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल

सार

पपरेडी गांव के रहने वाले मानस क्रांति सरकार (50) का शव घर से आधा किलोमीटर दूर खेत में संदिग्ध अवस्था में मिला है। बताया जा रहा है कि मानस क्रांति सरकार गुरुवार शाम घर से निकले थे।
विज्ञापन
घटना स्थल पर मौजूद लोग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शहडोल जिले में ब्यौहारी थाना क्षेत्र के पपरेडी गांव में संदिग्ध अवस्था में बंगाली डॉक्टर की लाश मिलने से गांव में हड़कंप मच गया है। जानकारी मिलने के बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंच मामले की पड़ताल कर रही है। घर से आधा किलोमीटर दूर खेत में बंगाली डॉक्टर का शव शुक्रवार सुबह गांव के लोगों ने देख मामले की जानकारी पुलिस को दी है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, पपरेडी गांव के रहने वाले मानस क्रांति सरकार (50) का शव घर से आधा किलोमीटर दूर खेत में संदिग्ध अवस्था में मिला है। बताया जा रहा है कि मानस क्रांति सरकार गुरुवार की शाम घर से निकले थे, जो रात में घर वापस नहीं लौटे। रात में ही परिजनों ने उनकी तलाश शुरू की, लेकिन उनका कहीं पता नहीं चल पाया।

शुक्रवार की सुबह घर से आधा किलोमीटर दूर खेत में शव देख मामले की जानकारी गांव के लोगों को दी गई, गांव के एक व्यक्ति ने यह शव देखा था। जानकारी मिलने के बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंच पड़ताल कर रही है। मृतक बंगाली डॉक्टर है, गांव में ही वह रहकर लोगों का कई वर्षों से इलाज करता था और परिवार के साथ गांव में ही रहता था। कल शाम को वह घर से निकाला, लेकिन वापस नहीं लौटा। शुक्रवार की सुबह उसकी लाश खेत में मिली है।
विज्ञापन


थाना प्रभारी अरुण पांडे ने बताया कि शव में कोई चोट के निशान नहीं दिखाई दे रहे हैं। स्थानीय लोगों के द्वारा मामले की जानकारी शुक्रवार की सुबह पुलिस को दी गई थी। जानकारी मिलने के बाद पुलिस टीम मौके पर भेज कर पड़ताल की जा रही है। लोगों ने कुछ संदेह जाहिर किया था, जिससे हमने एफएसएल टीम को भी मौके पर भेज कर जांच करवाई है। मामले पर फिलहाल मर्ग कायम कर विवेचना की जा रही है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें