ब्यौहारी थाना क्षेत्र का मामला
- फोटो : अमर उजाला
ब्यौहारी थाना क्षेत्र के मेन बाजार से रुपए चोरी होने का मामला सामने आया है, शिकायत के बाद पुलिस मामले की पड़ताल कर रही है। जानकारी के अनुसार पपौंध थाना क्षेत्र के ग्राम जमुनी के रहने वाले रिटायर्ड कर्मचारी रामबली मिश्रा (77) ब्यौहारी बैंक से पैसा निकाल कर एक बैग में रख कर मार्केट से खरीदारी कर रहे थे।
इस दौरान रास्ते में बोलेरो में सवार दो युवक उनके पास पहुंचे और अपने आप को उनके परिचित बताते हुए उन्हें गुमराह करके बुजुर्ग को अपने साथ अपने वाहन में बैठा लिया।और घर तक छोड़ने की बात करने लगे,तभी कुछ दूर में बुजुर्ग रामबली मिश्रा का एक रिश्तेदार रास्ते में दिख गया जिससे रामबली ने कहा कि मुझे बस यही उतार दो मेरे रिश्तेदार मिल गए हैं।
पुलिस से रामबली मिश्रा ने बताया कि उन्होंने ब्यौहारी के एक बैंक से 65 हजार रुपए निकाले थे। कुछ खरीदारी में उन्होंने चार हजार खर्च कर दिए और 61 हजार बैग में रखे थे। बोलेरो से बुजुर्ग उतरे तो उनके हाथ में बैग था और उन्हें फिर दोबारा मार्केट में पैसे की जरूरत नहीं पड़ी। अपने रिश्तेदार के साथ वह अपने घर पहुंचे और घर पहुंच कर उन्होंने बैग खोला तो पैसा गायब था। जिससे उन्हें पता लग पाया कि बोलोरो सवार लोगों ने उनके बैग से पैसा चोरी किया होगा।
पुलिस के पास पहुंचे पीड़ित ने मामले की शिकायत दर्ज करवाई है। पुलिस ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ मामला दर्ज कर चोरों की तलाश में जुटी हुई है। थाना प्रभारी अरुण पांडे ने बताया की बोलेरो वाहन में दो लोग पहले से सवार थे, ऐसा पीड़ित ने पुलिस को बताया है। मामला दर्ज कर जांच की जा रही है।