फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP News: शहडोल में दर्दनाक हादसा, बाइक से टक्कर के बाद पलटी पिकअप, चार बारातियों की मौत, 20 घायल; पांच गंभीर

Mon, 21 Apr 2025 07:10 PM IST
उदित दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल

सार

थाना प्रभारी डीके दहिया के अनुसार, हादसे में गंभीर रूप से घायल चार बारातियों की मौत हो गई, जबकि 20 से अधिक घायल हो गए हैं। पांच घायलों की हालत गंभीर बताई जा रही है।
विज्ञापन
1 of 3
बाइक से टक्कर के बाद पलटा बारातियों से भरा पिकअप। - फोटो : अमर उजाला
मध्य प्रदेश के शहडोल जिले के देवलौंद थाना क्षेत्र के करौंदिया गड़ा रोड पर बारातियों से भरी पिकअप पलट गई। हादसे में पिकअप के नीचे दबने से चार बारातियों की मौत हो गई, जबकि 20 घायल हो गए। घायलों में से पांच की हालत गंभीर बनी हुई है। सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 

पुलिस के अनुसार, सीधी जिले के बहेरा डोल के मझौली से बैगा परिवार के लड़के की बारात देवलौंद के करौंदिया गांव आई थी। विवाह समारोह के बाद पिकअप सवार बाराती वापस मझौली लौट रहे थे, इस दौरान करौंदिया गड़ा रोड पर सामने से आ रही बाइक से पिकअप की टक्कर हो गई। हादसे के बाद पिकअप पलट गई, जिसके नीचे कई बाराती दब गए। लोगों और सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को तत्काल अस्पताल भिजवाया। 

ये भी पढ़ें: प्रेम विवाह कर जिसे पढ़ाया क्या वो पत्नी जज के साथ रह रही? महिला और युवक के जज पर गंभीर आरोप; जानें मामला

थाना प्रभारी डीके दहिया के अनुसार, हादसे में गंभीर रूप से घायल चार बारातियों की मौत हो गई, जबकि 20 से अधिक घायल है, जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पांच घायलों की हालत गंभीर बताई जा रही है।  
विज्ञापन

2 of 3
सड़क पर पड़े घायल लोग। - फोटो : mp news
घायलों का चल रहा इलाज
ब्यौहारी ब्लॉक मेडिकल ऑफिसर डॉ अमित प्रकाश ने बताया कि घायलों का उपचार चल देवलौंद अस्पताल में चल रहा है। हादसे की सूचना मिलते ही ब्यौहारी से एंबुलेंस मौके पर भेजी थी। उन्होंने कहा कि मैं भी मौके पर पहुंच रहा हूं। 

इनकी हुई मौत 
रामभान बैगा पिता सदन बैगा (45)
प्रेमलाल पिता राम मनोहर बैगा (40)
शिव पूजन बैगा पिता जयपाल बैगा (35)
गोरेलाल बैगा  
विज्ञापन
विज्ञापन

3 of 3
हादसे के बाद मौके पर लगी भीड़। - फोटो : MP news
बाइक सवार दंपति भी घायल 
पुलिस के अनुसार हादसे में बाइक सवार  जगजीवन सिंह गोड और उनकी पत्नी भी घायल हो गईं हैं। दोनों का उपचार देवलौंद अस्पताल में ही चल रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें