फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahdol News: नवविवाहिता ने कुएं में कूदकर की आत्महत्या, पति से झगड़े के बाद उठाया खौफनाक कदम

Fri, 02 Jan 2026 03:02 PM IST
शहडोल ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल

सार

Shahdol News: सोनटोला में एक दर्दनाक घटना सामने आई है, जहां नवविवाहिता ने कुएं में कूदकर आत्महत्या कर ली। इस घटना से पूरे गांव में शोक की लहर फैल गई है। पुलिस के अनुसार मृतका की पहचान सरोज (22) पति चन्द्रभान सिंह निवासी सोनटोला के रूप में हुई है।
विज्ञापन
घटनास्थल पर मौजूद लोग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शहडोल जिले के गोहपारू थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सोनटोला में एक दर्दनाक घटना सामने आई है, जहां नवविवाहिता ने कुएं में कूदकर आत्महत्या कर ली। इस घटना से पूरे गांव में शोक की लहर फैल गई है। पुलिस के अनुसार मृतका की पहचान सरोज पति चन्द्रभान सिंह, उम्र 22 वर्ष, निवासी सोनटोला के रूप में हुई है।

विज्ञापन


पुलिस ने बताया कि घटना के कुछ समय पहले पति-पत्नी के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। विवाद के बाद सरोज नाराज होकर घर से बाहर निकल गई और घर के सामने स्थित कुएं में छलांग लगा दी। कुएं में गिरने की आवाज सुनकर पति मौके पर पहुंचा और पत्नी को बचाने का प्रयास किया। उसने आसपास के लोगों को भी मदद के लिए आवाज दी, लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी। पुलिस और ग्रामीणों की मदद से महिला को कुएं से बाहर निकाला गया, लेकिन उसकी मौत हो चुकी थी।

घटना की सूचना पर गोहपारू थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर पंचनामा कार्रवाई की। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। प्रारंभिक जांच में मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है, हालांकि पुलिस हर पहलू से जांच कर रही है। पुलिस के अनुसार फिलहाल मर्ग कायम कर लिया गया है और जांच शुरू कर दी गई है। मृतिका के परिजनों के बयान भी दर्ज किए जा रहे हैं, ताकि यह स्पष्ट हो सके कि आत्महत्या के पीछे क्या कारण रहे।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- Indore Diarrhea Outbreak: जिंदगी की कीमत दो लाख नहीं होती, पद पर बैठे लोग बिसलेरी क्यों पीते रहे: उमा भारती
विज्ञापन


गोहपारू थाना प्रभारी राजकुमार मिश्रा ने कहा कि घटना के पहले पति पत्नि का विवाद हुआ था। उसके बाद पत्नी ने कुएं में छलांग लगाकर अपनी जान दे दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। फिलहाल मर्ग कायम किया है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें