फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP News: इंजीनियर को धमकाने के मामले में पूर्व नगर पालिकाध्यक्ष पर मामला दर्ज, ये है पूरा मामला

Mon, 23 Jan 2023 09:43 AM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल

सार

मध्यप्रदेश के शहडोल जिले में एक इंजीनियर को धमकाने के मामले में पूर्व नगर पालिकाध्यक्ष पर मामला दर्ज हुआ है। मामला ब्यौहारी नगर पंचायत का है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शहडोल जिले में इंजीनियर को धमकाने की शिकायत के बाद पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष ब्यौहारी के खिलाफ ब्यौहारी थाना शहडोल में विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस द्वारा दर्ज एफआईआर के अनुसार, नगर पंचायत ब्यौहारी में पदस्थ उपयंत्री इंद्वेष यादव पिता रामनारायण यादव के द्वारा पूर्व अध्यक्ष उज्ज्वल केशरी को बीते 20 जनवरी को उन्होंने एक नोटिस तामील की गई थी, जिसके माध्यम से केशरी के वार्ड नम्बर एक ब्यौहारी स्थित मकान का निर्माण बिना अनुमति के करने और आरा मील को नगर पंचायत की बिना अनुमति के संचालित करने की बात कहते हुए संबंधित दस्तावेज प्रस्तुत करने के लिए कहा गया था।

विज्ञापन


बता दें कि 21 जनवरी को इस संबंध में फोन भी किया था, जिसके बाद पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष केशरी द्वारा उपयंत्री इंद्वेष यादव की फोन पर ही मां बहन की गालियां देते हुए धमकी दी गई थी। साथ ही अपने साथी टच्चू गुप्ता और रामराज गुप्ता के साथ घर आकर डराया धमकाया गया, जिसके बाद उपयंत्री द्वारा इसकी शिकायत थाने में की गई। इस पर उज्ज्वल केशरी समेत उनके साथियों पर धारा- 451, 294, 506, 34 के तहत मामला दर्ज किया गया है।

बताते चलें, कुछ दिन पहले ही उज्जवल केशरी के परिवाद पर न्यायालय द्वारा वर्तमान नगर पंचायत अध्यक्ष कृष्ण राजन गुप्ता के खिलाफ अपराध में संज्ञान लिया था। उसके बाद इस घटना से ऐसी जनचर्चा है कि राजनीतिक द्वंद के कारण यह सब कुछ हो रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें