फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahdol News: शहडोल में लोकायुक्त की कार्रवाई, रोजगार सहायक को दस हजार रिश्वत लेते रंगेहाथ किया गिरफ्तार

Fri, 25 Apr 2025 07:49 PM IST
शहडोल ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल

सार

शहडोल के ग्राम छूदा में लोकायुक्त रीवा टीम ने रोजगार सहायक चंद्रप्रकाश गुप्ता को 10 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा। उसने संबल योजना की राशि स्थानांतरण और समग्र आईडी बनाने के लिए कुल 33,500 रुपये की रिश्वत मांगी थी। जांच और कानूनी कार्रवाई जारी है। 
विज्ञापन
रोजगार सहायक चंद्र प्रकाश गुप्ता।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शहडोल जिले में भ्रष्टाचार के खिलाफ लोकायुक्त संगठन ने एक महत्वपूर्ण कार्रवाई की है। शुक्रवार को रीवा लोकायुक्त टीम ने ग्राम छूदा रोजगार सहायक चंद्रप्रकाश गुप्ता को दस हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई जनपद पंचायत जयसिंहनगर के ग्राम पंचायत छूदा में हुई, जहां आरोपी अपने निवास पर पकड़ा गया।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें- एमपी कांग्रेस में अभी भी अनुशासन की दिख रही कमी, पीसीसी चीफ को विधायक ने करा दिया 1 घंटे तक इंतजार

ग्राम छूदा के निवासी राजेश सिंह कंबर ने लोकायुक्त कार्यालय रीवा में शिकायत दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया कि उनके पिता की मृत्यु के बाद संबल योजना के तहत स्वीकृत दो लाख रुपये की राशि को उनकी माता के खाते में स्थानांतरित करने के लिए चंद्र प्रकाश गुप्ता ने तीस हजार रुपये की रिश्वत मांगी। इसके साथ ही, प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ दिलाने के लिए समग्र आईडी बनाने के एवज में 3,500 रुपये की अतिरिक्त रिश्वत की मांग की गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- अशोकनगर में आतंक के खिलाफ उबाल, आतंकवाद के पुतले के साथ जलाया पाकिस्तान का झंडा

लोकायुक्त रीवा के पुलिस अधीक्षक योगेश्वर शर्मा ने उक्त शिकायत का सत्यापन कराया, जिसमें आरोपी द्वारा 33,500 रुपये की रिश्वत मांगने की पुष्टि हुई। विशेष दल के निरीक्षक संदीप सिंह भदौरिया के नेतृत्व में हुई इस कार्रवाई में निरीक्षक एस.आर. मरावी भी शामिल थे। टीम ने पहले किश्त के दस हजार रुपये लेते हुए आरोपी को ट्रैप किया। भदौरिया ने कहा, हमारा उद्देश्य भ्रष्टाचार के खिलाफ जीरो टॉलरेंस नीति अपनाना है। ऐसे मामलों में सख्त कार्रवाई की जाएगी। आगे की जांच और कानूनी कार्रवाई जारी है। 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें