फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahdol News: पिता ने किया दुष्कर्म का प्रयास, नाबालिग ने भागकर बचाई जान, पुलिस ने किया गिरफ्तार

सार

एसपी ने आरोपी पिता के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। पुलिस ने पिता को गिरफ्तार कर लिया है।   
विज्ञापन
शहडोल में बेटी के साथ छेड़छाड़ करने वाले पिता को पुलिस ने गिरफ्तार किया। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शहडोल जिले के जैतपुर थाना क्षेत्र में अपनी नाबालिग़ बेटी के साथ घर मे छेड़छाड़ करने वाले पिता को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। जिले के जैतपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में रिश्ते को शर्मसार करने वाला मामला बीते दिनों सामने आया है। 

विज्ञापन


पिता ने 16 वर्षीय नाबालिक बेटी को घर में अकेली देख छेड़छाड़ की। किसी तरह मासूम ने पिता के चंगुल से बाहर भागकर अपनी अस्मत बचाई। मामले की जानकारी नाबालिग ने फोन पर पुलिस को दी थी। जानकारी लगने पर घटनास्थल पहुंची पुलिस ने नाबालिग की शिकायत पर उसके पिता पर छेड़छाड़ एवम पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया था। घटना के बाद से ही फरार आरोपी की तलाश की जा रही थी, जिसे अब पकड़ लिया गया है। थाना प्रभारी रामकुमार गायकवाड़ ने जानकारी देते हुए बताया कि 16 वर्षीय नाबालिग के साथ बीते नौ मई को यह घटना घटी थी। शिकायत के बाद आरोपी पिता पर मामला दर्ज किया गया था। आरोपी की घटना के बाद से ही पुलिस तलाश कर रही थी। आरोपी पुलिस को चकमा देकर इधर-उधर भाग रहा था। बुढ़ार में आरोपी का पता चला जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची। घेराबंदी कर आरोपी को पकड़ा है। इस मामले में पुलिस अधीक्षक कुमार प्रतीक का कहना है कि इस प्रकार की घटना में आरोपी के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई करने का निर्देश है। पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया है। जिले में किसी भी प्रकार के अपराधों को बढ़ने नहीं दिया जाएगा।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें