फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahdol Crime News: न्यायालय के अंदर घुसकर न्यायाधीश के चेंबर से सरकारी लैपटॉप किया चोरी, मामला दर्ज

Tue, 30 Jan 2024 11:19 AM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल

सार

Shahdol Crime News: जिले में इन दिनों  चोरों के हौसले इतने बुलंद है कि न्यायाधीश के चेंबर से सरकारी लैपटॉप चोरी कर चोर फरार हो गए है। कोतवाली थाना क्षेत्र का यह पूरा मामला है, जहां शिकायत के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर चोरों की तलाश शुरू कर दी है।
 
विज्ञापन
जांच में जुटी पुलिस। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जिला सत्र न्यायायल में प्रथम व्यवहार न्यायाधीश वरिष्ठ खण्ड शहडोल के चेंबर में रखे शासकीय लैपटॉप की चोरी किसी अज्ञात व्यक्ति ने कर ली है। जिसकी शिकायत न्यायाधीश ने कोतवाली थाने में दर्ज कराई है। शिकायत के आधार पर पुलिस ने अज्ञात पर चोरी का मामला दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।

विज्ञापन


कोतवाली टीआई राघवेन्द्र तिवारी ने बताया कि न्यायाधीश सुबह न्यायालय पहुंचे यहां उन्होंने अपने चेंबर में लैपटॉप रख दिया, इसके बाद ट्रेनिंग में चले गए। शाम करीब 6.30 बजे जब वह ऑफिस से घर आने के लिए बैग को देखा तो लैपटॉप गायब था। चोरी की शिकायत मिलने पर मामला दर्ज किया गया है।

चोर की तलाश जारी
वहीं, न्यायालय में चोरी की घटना सामने आने के बाद न्यायालय में तैनात पुलिसकर्मी के साथ-साथ अधिकारी भी हैरान रह गए हैं, हालांकि पुलिस का कहना है कि मामले पर जल्द से जल्द लैपटॉप का पता कर चोर को पकड़ लिया जाएगा, लेकिन अब पुलिस पर सवालिया निशान खड़े होने लगे हैं कि न्यायाधीश के चेंबर से घुसकर चोरों ने इस घटना को अंजाम दिया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें