फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahdol News: चार बदमाशों ने खुद को पुलिसवाला बताया और मोबाइल-पैसे लूट लिए, अब असली पुलिस कर रही तलाश

सार

ब्यौहारी थाना क्षेत्र में बदमाशों ने पुलिसकर्मी बनकर युवकों के साथ गाली-गलौज की और उनके मोबाइल व रुपये लेकर फरार हो गए हैं। युवकों ने थाने पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज कराई है।   
विज्ञापन
शहडोल का ब्यौहारी पुलिस थाना - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शहडोल में चार बदमाशों ने फर्जी पुलिसकर्मी बनकर चार लोगों के साथ लूट की वारदात को अंजाम दिया। मामला असली पुलिस के पास पहुंचा तो अब चारों की तलाश तेज कर दी गई है। 

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार ब्यौहारी नगर में स्थित जैन धर्म कांटा के समीप हरि सिंह गोड पिता शिवलाल सिंह गोड, उम्र 27 वर्ष, निवासी सीधी, अपने तीन साथियों के साथ बीती रात बैठकर आपस में बातें कर रहा था। दो मोटर सायकल पर सवार होकर चार युवक उनके पास पहुंचे। चारों युवक बाइक से उतरे और गाली-गलौज करते हुए उसकी व उसके अन्य साथियो की तलाशी लेने लगे। यह कह रहे थे कि वह लोग पुलिस वाले हैं। हरि सिंह ने ब्यौहारी पुलिस को बताया कि उसके व अन्य साथियों के मोबाइल और लगभग एक हजार रुपये छीनकर चले गए कि तुम लोग थाना आओ, वहीं पूछताछ होगी। इसके बाद ही उनके पैसे और मोबाइल वापस होंगे। हरि सिंह गोंड़ अपने साथियों के साथ ब्यौहारी थाना गया और वहां मौजूद पुलिसकर्मियों को पूरा घटनाक्रम बताया। पुलिस ने चारों बदमाशों का हुलिया लिया। उनकी तलाश शुरू कर दी है। हालांकि, अब तक कोई सुराग नहीं मिला है। ब्यौहारी थाना में इस मामले में प्रकरण कायम कर लिया गया है। ब्यौहारी थाना पुलिस ने इस मामले को काफी गंभीरता से लिया है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें