MP News: इंदौर कैंसर फाउंडेशन द्वारा रीवा एवं शहडोल संभाग में संभागीय स्तर पर ब्रेस्ट एवं मुह के कैंसर की पहचान के लिए नि शुल्क कैंसर परीक्षण शिविर का आयोजन 26 फरवरी को शासकीय मेडिकल कॉलेज शहडोल मे किया जा रहा है। इससे एक दिन पूर्व शिविर रीवा में भी आयोजित किया जाएगा।
कैंसर फाउंडेशन द्वारा विकसित नि:शुल्क मोबाइल ऐप कैंसर संकेत जो हर मोबाइल पर एक मिनट से कम टाइम में डाउनलोड हो जाता है, उसकी मदद से कैंसर के प्रारंभिक लक्षण और इनकी बचाव की जानकारी मिलेगी। मोबाइल ऐप का नाम कैंसर संकेत है।
विज्ञापन
शिविर मध्य प्रदेश के वरिष्ठ कैंसर शल्य चिकित्सा विशेषज्ञ इन्दौर के डॉक्टर दिग्पाल धारकर के कुशल मार्ग दर्शन में आयोजित होगा। शिविर में इंदौर कैंसर फाउंडेशन से डॉक्टर सुरेश सहगल, डॉक्टर प्रोफेसर वीरेंद्र व्यास, डॉक्टर प्रोफसर सोनिया मोजस डॉक्टर कृतिका कुलकर्णी एवं डॉक्टर विकास गुप्ता द्वारा परीक्षण किया जाएगा।
लियूकोप्ल्किया का पता लगाना
बता दें कि मुंह के कैंसर के मरीजों को कैंसर के होने के पहले मुंह के कैंसर की पूर्व अवस्थाओं जैसे लियूकोप्ल्किया का पता लगाना है। साथ ही साथ स्तन कैंसर के ऐसे मरीज जो प्रारंभिक अवस्था में है, का ज्यादा से ज्यादा संख्या में पता लगाना है। मेडिकल कॉलेज के डीन डॉ मिलिंद सिरालकर द्वारा ऐसी बीमारी से पीड़ित या लक्षण वाले मरीजों से शिविर में आकर इसका लाभ उठाने की अपील की गई है।