फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahdol News: चलती गाड़ी में चालक की हार्ट अटैक से मौत, लोगों ने मालवाहक के पीछे पत्थर लगा वाहन को रोका

Thu, 27 Apr 2023 07:59 AM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल

सार

शहडोल पाली मार्ग पर बुधवार को एक मालवाहक वाहन के चालक को वाहन चलाते समय ही हार्ट अटैक आ गया। घटनास्थल पर मौजूद लोगों ने वाहन के पीछे बड़े पत्थर लगा वाहन को रोका और बड़ा हादसा टाला।
विज्ञापन
वाहन जिसके चालक को हार्ट अटैक आया - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चलती गाड़ी में चालक की हार्ट अटैक आने से मौत हो गई। स्थानीय लोगों ने वाहन के पीछे पत्थर लगाकर बड़ा हादसा होने से बचाया। जानकारी के अनुसार मुख्यालय के शहडोल पाली मार्ग पर ये हादसा हुआ। चलती मालवाहक गाड़ी में ही चालक की हार्ट अटैक की वजह से उसकी ड्राइविंग सीट पर ही मौत हो गई है।
विज्ञापन


घटनास्थल पर मौजूद लोगों के अनुसार मालवाहक क्रमांक एमपी 09 जीएच 6665 कटनी से शहडोल की ओर आ रहा था, तभी जिला न्यायालय के सामने ही वाहन को चालक ने खड़ा कर दिया, मालवाहक धीरे-धीरे पीछे बढ़ता रहा, जिसे देख स्थानीय लोगों ने चालक को आवाज लगाई लेकिन चालक ने स्थानीय लोगों की आवाज नहीं सुनी,  मौजूद लोगों ने  मालवाहक वाहन के पीछे बड़े-बड़े पत्थरों को लगाकर वाहन को वहीं रोक दिया, जिससे बड़ा हादसा होने से बच गया। स्थानीय लोगों ने वाहन को रोकने के बाद जब चालक को देखा तो चालक अपनी सीट पर अचेत अवस्था में पड़ा हुआ था, इसकी जानकारी पुलिस को दी गई है, घंटों गुजर जाने के बाद भी वाहन में चालक मृत अवस्था में पड़ा रहा। जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और पंचनामा कार्रवाई कर शव को पीएम के लिए रवाना किया।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें