फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahdol News: पिकअप वाहन में क्रूरतापूर्वक भरे थे मवेशी, यूपी जाते समय वाहन दुर्घटनाग्रस्त

Mon, 01 Dec 2025 09:58 PM IST
शहडोल ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल

सार

गोहपारू के चुहरा गांव में मवेशियों से भरी पिकअप का टायर फटने से वाहन पलट गया। तस्कर मौके से भाग गए, लेकिन स्थानीय लोगों ने 7 मवेशियों को बचाकर पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने वाहन जब्त कर तस्करों की तलाश शुरू कर दी है। सभी मवेशी सुरक्षित हैं। 
विज्ञापन
पुलिस के कब्जे में मवेशी।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एक पिकअप वाहन में मवेशियों को क्रूरतापूर्वक भर कर पशु तस्कर रीवा की ओर जा रहे थे, उसके पहले ही वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया। जिसे छोड़कर तस्कर तो भाग गए, लेकिन पुलिस ने पिकअप वाहन से 7 नग पड़ा (मवेशी) तस्करों के कब्जे से मुक्त कराया है। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त पिकअप वाहन को अपने कब्जे में लिया है। वाहन नंबर के अनुसार पुलिस जांच कर रही है, वाहन मालिक और चालक का पुलिस पता लगाने में जुटी हुई है। घटना गोहपारू थाना क्षेत्र के चुहरा गांव की है।

विज्ञापन


पुलिस ने बताया कि यह घटना गुर्रा बुढार मार्ग में बीती रात्रि हुई है। चूहरा गांव में पिकअप वाहन का डायर फट जाने से वाहन अनियंत्रित हो गया और सड़क पर जा पलटा। तेज आवाज सुनकर आसपास के लोग घरों से निकले तो वाहन में सवार तस्कर भाग गए। स्थानीय लोगों ने मवेशियों की चीख पुकार सुन मवेशियों को पिकअप वाहन में बंधी रस्सी खोल कर बाहर निकला और पुलिस को सूचना दी।

ये भी पढ़ें- रायसेन में पुल ढहा, PWD मंत्री बोले- कांग्रेस के जमाने में बना था पुल, जांच के बाद होगी सख्त कार्रवाई
विज्ञापन


सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और दुर्घटनाग्रस्त पिकअप वाहन को अपने कब्जे में लिया है। पुलिस के अनुसार एमपी 65 जेड सी 6383 वाहन में 7 नग पड़ा मिले हैं। पुलिस के अनुसार सभी मवेशी सुरक्षित हैं। पुलिस ने मवेशियों को सुरक्षित स्थान में पहुंचा है।
विज्ञापन


थाना प्रभारी राजकुमार मिश्रा ने बताया कि मामले में जांच की जा रही है, वाहन में जो नंबर लिखा है, उसके बारे में भी पता करवाया जा रहा है। हम तस्करों तक तक जल्द पहुंचेंगे। पुलिस अनुमान लगा रही है कि पिकअप में मवेशियों को क्रूरता पूर्वक भरकर कर यूपी की ओर ले जाया जा रहा था। उसके पहले ही वाहन दुर्घटना का शिकार हो गया और तस्करों के मंसूबे में पानी फिर गया।

 

इस गाड़ी में भरे थे मवेशी। 

 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें