Shahdol: जिले में बस और ट्रक ड्राइवर की हड़ताल समाप्त हो गई है। बुधवार की सुबह से जनजीवन सामान्य रहा। संभागीय मुख्यालय से रीवा समेत अन्य स्थानों को जाने वाली बसें रवाना हुईं, वहीं अन्य स्थानों से भी बसें शहडोल पहुंची।
जिले के पेट्रोल पंप में भी स्थिति सामान्य देखी गई। जो पंप ड्राई हो चुके थे, उनमें ईंधन की व्यवस्था बनाई जा रही थी। संभागीय मुख्यालय के न्यू बस स्टैंड में सुबह से ही चहल पहल देखने को मिली। रात में जैसे ही हड़ताल समाप्त की खबर आई, बस ऑपरेटर सुबह से अपने गंतव्य स्थानों की ओर जाने के लिए तैयार हो गये थे।
विज्ञापन
पर्याप्त ईंधन मिलने लगा
सब्जी मंडी में तड़के सब्जियों से भरे वाहन पहुंचे। जो सब्जी जिले में बाहर से आती हैं वो दो दिन से मुख्यालय तक नहीं आ पा रहे थे। बुधवार की सुबह गाड़ियों के पहुंचने से सब्जी मंडी की व्यवस्था भी बहाल हुई है। जिले के जिन पेट्रोल पंप में कल तक लंबी लंबी कतार देखने को मिल रही थी बुधवार की सुबह नजारा सामान्य रहा है। जिले के अधिकांश पंप में ईंधन की व्यवस्था हो गई है। जिस कारण लोगों को पर्याप्त ईंधन मिलने लगा है।