फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahdol News: एक्सिस बैंक के एटीएम ने पकड़े नकली नोट, जांच में जुटी पुलिस

Sat, 08 Mar 2025 09:57 PM IST
शहडोल ब्यूरो न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल

सार

बैंक मैनेजर ने बताया कि एटीएम में एक सेंसर लगा हुआ होता है। जो नकली नोट को पहचान लेता है और पहचानते ही सेंसर बजने लगता है।
विज्ञापन
शहडोल का एक्सिस बैंक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शहडोल शहर के एक्सिस बैंक के एटीएम के माध्यम से नकली नोट जमा करने का मामला सामने आया है। उसके बाद खुद बैंक मैनेजर विवेक बिल्थरे ने मामले की शिकायत कोतवाली पुलिस से की है। पुलिस अब मामले की पड़ताल में जुटी है। 500 के चार नकली नोट जमा करने के दौरान सेंसर ने नकली नोट की पहचान कर ली। सायरन बजते ही सुरक्षाकर्मी ने नकली नोट जमा करने वाले युवक को पकड़ लिया और मामले की सूचना बैंक प्रबंधन को दिया। घटना कोतवाली थाना क्षेत्र के बुढ़ार रोड में स्थित शनिवार को एक्सिस बैंक के समीप लगे एटीएम की है।

विज्ञापन


पुलिस ने बताया कि सागर तिवारी नामक एक युवक बुढार रोड में स्थित एक्सिस बैंक के एटीएम में पांच हजार रुपये जमा करने पहुंचा। उसके पास 500 के 10 नोट थे, इनमें से 2 हजार रुपये के 4 नोट नकली थे। सागर तिवारी जब एटीम के माध्यम से रुपये जमा कर रहा था, तभी नकली नोट को पकड़कर एटीएम से सायरन बजने लगा।

एटीएम में तैनात गार्ड सायरन सुन एटीएम के अंदर पहुंचे और नकली नोट के साथ युवक को अपने हिरासत में ले लिया। युवक को पकड़ने के बाद सुरक्षा कर्मी ने तत्काल इसकी जानकारी अपने वेंडर को दी। घटना की गंभीरता को देखते हुए वेंडर ने बैंक प्रबंधन को घटना से अवगत कराया। इसके बाद बैंक प्रबंधन कोतवाली पुलिस के पास शिकायत लेकर पहुंचा।
विज्ञापन


बैंक मैनेजर ने बताया कि एटीएम में एक सेंसर लगा हुआ होता है, जो नकली नोट को पहचान लेता है और पहचानते ही सेंसर बजाने लगता है। पुलिस ने बताया कि बैंक प्रबंधन की शिकायत के बाद रुपये जमा करने पहुंचे युवक सागर तिवारी के खिलाफ अपराध दर्ज कर विवेचना की जा रही है। युवक के पास नकली नोट कैसे आया, इसके पीछे कोई बड़ा गिरोह तो नहीं। इन सही बिंदुओं पर पुलिस जांच में जुटी हुई है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें