फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP Crime News: घर में अकेला पाकर गांव के ही युवक ने नाबालिग आदिवासी युवती से की छेड़खानी; मामला दर्ज

Sun, 05 Nov 2023 08:42 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल

सार

Shahdol Crime: शहडोल के एक गांव से एक युवक द्वारा नाबालिग आदिवासी युवती से छेड़छाड़ करने का मामाल सामने आया है। घटना के दौरान युवती घर में अकेली ही थी। नाबालिग युवती और युवक एक ही गांव के रहने वाले बताए जा रहे हैं। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
विज्ञापन
नाबालिग आदिवासी युवती से युवक ने की छेड़खानी - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्यप्रदेश के शहडोल में नाबालिग आदिवासी किशोरी के साथ छेड़खानी करने वाले आरोपी के खिलाफ अजाक थाने में मामला दर्ज किया गया है। इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार, एक गांव के निवासी महर्षि अनंत तिवारी का गांव की ही रहने वाली एक आदिवासी किशोरी के घर आना जाना लगा था। इस बीच आरोपी महर्षि ने घर में अकेला देख मौके का फायदा उठाकर नाबालिग से अश्लील हरकत करते हुए छेड़खानी की। उसके बाद पीड़िता ने अजाक थाने में इसकी घटना की शिकायत दर्ज कराई। शिकायती आवेदन पर अजाक थाना पुलिस ने आरोपी महर्षि अनंत तिवारी के खिलाफ धारा 354, 7/8 पॉक्सो एक्ट और 3 (i), w (ii), 3(2) w एसटी/ एससी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें