फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahdol News: खेत जाते वक्त नदी के पास पलटा ट्रैक्टर, दबने से चालक की मौत, जांच में जुटी पुलिस

Sat, 11 Oct 2025 02:13 PM IST
शहडोल ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल

सार

स्थानीय लोगों ने चालक को बचाने की कोशिश की, लेकिन तब तक उसकी मृत्यु हो चुकी थी। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और ग्रामीणों की मदद से चार घंटे की मशक्कत के बाद शव को इंजन के नीचे से बाहर निकाला गया।
विज्ञापन
मौके पर पलटा पड़ा, ट्रैक्टर इंजन। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गोहपारू थाना क्षेत्र के बेलहा गांव में खेत की जुताई करने जा रहा ट्रैक्टर इंजन नदी के पास पलट गया। इंजन के नीचे दबने से चालक की मौके पर मौत हो गई। घटना देख स्थानीय लोग मौके पर दौड़े और चालक को निकालने की कोशिश की गई, लेकिन जब तक उसकी मौत हो गई थी। घटना की जानकारी के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू की। चार घंटे की कड़ी मेहनत के बाद शव को बाहर निकला गया।
विज्ञापन


पुलिस ने बताया कि घटना बेलहा गांव में हुई है। पुलिस के अनुसार ट्रैक्टर चालक बीरभान सिंह पिता भगवानदास सिंह (27) निवासी बेलहा थाना गोहपारू की इस घटना में मौत हुई है। बताया गया कि बीरभान अपने खेत की जुताई करने के लिए स्वयं का ट्रैक्टर इंजन लेकर खेत जा रहा था। तभी खेत के पहले स्थित एक स्थानीय नदी के पास चालक ने ट्रैक्टर इंजन से अपना नियंत्रण खो दिया और वाहन अनियंत्रित होकर नदी में जा गिरा, इंजन के नीचे दबने से चालक की मौके पर मौत हो गई।

ये भी पढ़ें- 'ड्रग कंट्रोलर को क्लीन चिट क्यों? मतलब भ्रष्टाचार हुआ' जीतू पटवारी ने स्वास्थ्य मंत्री को घेरा
विज्ञापन


घटना देख स्थानीय लोग मौके पर दौड़े और इंजन में दबे चालक को निकालने की कोशिश की गई, लेकिन जब तक काफी देर हो गई थी, लोगों की सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने आसपास के लोगों की मदद से चार घंटे की कड़ी मेहनत के बाद इंजन के नीचे दबे शव को बाहर निकलवाया और पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन


थाना प्रभारी राजकुमार मिश्रा ने बताया कि घटना की सूचना पर हम मौके पर पहुंचे थे। इंजन के नीचे चालक का शव दबा हुआ था। नदी के पास गड्ढे में ट्रैक्टर पलटा हुआ था। स्थानीय लोगों की मदद से हमने इंजन को हटवा कर शव को निकला है। मामले में मर्ग कायम कर विवेचना की जा रही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें